scriptनर्मदा बांध में पानी की आवक बढ़ी | Water has increased in Narmada dam | Patrika News

नर्मदा बांध में पानी की आवक बढ़ी

locationसूरतPublished: Nov 23, 2018 09:37:19 pm

ऊपरी क्षेत्र मध्यप्रदेश के बांधों के पावर हाउस चलने से हो रही पानी की आवकनर्मदा बांध का जलस्तर 127.61 मीटर पहुंचा

patrika

नर्मदा बांध में पानी की आवक बढ़ी

नर्मदा. केवडिया स्थित सरदार सरोवर नर्मदा बांध में पानी की आवक शुरू होने से बांध प्रशासन और राज्य सरकार ने राहत की सांस ली है। मध्यप्रदेश में स्थित विभिन्न बांधों के जल बिजली केन्द्रों को शुरू कर दिए जाने से सरदार सरोवर बांध में 12 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है जिस कारण बांध का जलस्तर शुक्रवार को 127.61 मीटर पर पहुंच गया। राज्य में पेयजल और सिंचाई की जरुरत को पूरा करने के लिए केनाल में १९ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

नर्मदा बांध के ऊपरी क्षेत्र मध्यप्रदेश के बांधों से 12229 क्यूसेक पानी की आवक होने से नर्मदा बांध के जलस्तर में आंशिक बढ़ोत्तरी हो रही है। ऊपरी क्षेत्र में स्थित बांधों के पावर हाउस के चलने से पानी की आवक हो रही है। पिछले २४ घंटे में बांध के जलस्तर में ९ सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बांध में हाल 2877 मिलियन क्यूबिक पानी का संग्रह है। बांध का जलस्तर 127.61 मीटर पर पहुंच गया है। लेकिन सरदार सरोवर नर्मदा बांध पर दरवाजा नहीं लगा होता तो अब तक बांध पर साढ़े पांच मीटर की चादर चल रही होती। राज्य में पेयजल और सिंचाई के पानी की जरूरत को पूरी करने के लिए केनाल से १९ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। एक साल तक चल सके इतने पानी का जत्था बांध में हैं। नर्मदा निगम को पानी का सही उपयोग करना पड़ेगा। इस बार गर्मी के पहले प्रदेश में जल संकट होने पर पहली बार इरीगेशन बाइपास टनल खोलनी पड़ गई थी।

रोपेक्ष फेरी सर्विस कल से शुरू


भरुच. भरुच के दहेज और भावनगर जिले के घोघा बंदरगाह के बीच चलने वाली रोपेक्ष फेरी सर्विस की कार्गो शिप को शनिवार तक बंद कर दिया गया, जो रविवार से वापस शुरू किया जाएगा। घोघा और दहेज के बीच रो-रो फेरी सर्विस चालू है। बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण रोपेक्ष फेरी सर्विस को बंद कर दिया गया। करीब २०० यात्रियों की क्षमता वाले जहाज का संचालन किया जा रहा है। रोपेक्ष फेरी बंद होने से प्रतिदिन तीन लाख रुपए का नुकसान कंपनी को उठाना पड़ रहा है। रोपेक्ष फेरी सर्विस बंद होने वाहनों के साथ दक्षिण गुजरात से सौराष्ट्र आवागमन करने वाले लोगों में निराशा व्याप्त हो गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो