script

मौसम बदला, बारिश की आहट

locationसूरतPublished: Jun 03, 2018 10:50:25 pm

प्रदेश में मानसून 10 जून तक आने की संभावना

patrika

मौसम बदला, बारिश की आहट


सिलवासा. केरल में मानसून आते ही दादरा नगर हवेली में मौसम परिवर्तन होने लगा है। दक्षिण से चल रही हवा के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। आकाश में बादलों का घनत्व बढ़ गया है। रविवार को दिनभर काले बादल छाए रहे। मौसम बदलाव से अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रही। दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हवा के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
पिछले दो दिन से आकाश में छाए बादल बारिश का संकेत दे रहे हैं। बादलों की आवाजाही से किसान खुश हैं। किसानों ने पहली बारिश में धान की पौध के लिए खेतों की तैयारी कर ली है। प्रदेश में अक्सर जून के प्रथम सप्ताह से हल्की बौछारों पडऩे लगती हैं। आसमान में बादलों के जमावड़े से प्रदेश में मानसून 10 जून तक आने की संभावना है।
२०१७ में मानसून 4 जून को, वर्ष 2016 में 18 जून को, वर्ष 2015 में 12 जून को वर्ष 2014 में 17 जून को वर्ष 2013 में मानसून ने 16 जून को दस्तक दी थी। आसमान में बादलों की बढ़ी गतिविधियों में खासा परिवर्तन आया है। दिन में ठंड हवा चलने से गर्मी और उमस से राहत मिली है। रविवार को आसमान में सवेरे बादल घने होकर बरसने की स्थिति में थे, लेकिन बाद में तितर-बितर हो गए। दोपहर को फिर बादल छा गए। मौसम बदलने से बाजारों एवं सड़कों पर दिनभर लोगों की चहल पहल रही।

वलसाड में बूंदाबांदी
वलसाड. तेज गर्मी के बीच रविवार को मौसम में बदलाव देखा गया। दोपहर में बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत महसूस हुई। पिछले कई दिनों में वलसाड में लोग तेज धूप और गर्मी का सामना कर रहे हैं। अमूमन यहां पर १२ जून के बाद ही बारिश होती है। रविवार को दोपहर में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक घुल गई।हालांकि शाम तक फिर उमस और गर्मी महसूस होने लगी।
छाए रहे बादल, उमस से लोग हुए परेशान
उनाई. उनाई विस्तार में रविवार तड़के बंूदाबांदी के बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे पूरे दिन लोगों को भारी उमस से परेशानी हुई। सुबह उनाई नगर और आसपास बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी और उमस रही। उमस के कारण लोग व्याकुल होते रहे। भारी गर्मी के कारण उनाई में श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी कम रही।

वापी में छाए रहे बादल
वापी. वापी विस्तार में भी रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे भारी उमस से लोग परेशान होते रहे। शाम को बादल छंटने और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। शाम को मौसम सुहावना होने पर काफी संख्या में लोग घूमने भी निकले थे। पूरे दिन बादल छाए रहने से लोग जल्द ही बरसात होने की संभावना पर चर्चा करते दिखे।

ट्रेंडिंग वीडियो