scriptइ टिकट बनाने के बाद उसके साथ क्या हुआ..? | What happened to him after making this ticket ..? | Patrika News

इ टिकट बनाने के बाद उसके साथ क्या हुआ..?

locationसूरतPublished: Oct 17, 2019 08:57:41 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

ढाई लाख रुपए के ई-टिकट के साथ एजेंट गिरफ्तार
सूरत रेलवे सुरक्षा बल अपराध शाखा की वेडरोड क्षेत्र में कार्रवाई

इ टिकट बनाने के बाद उसके साथ क्या हुआ..?

इ टिकट बनाने के बाद उसके साथ क्या हुआ..?

सूरत.

सूरत रेलवे सुरक्षा बल अपराध शाखा टीम ने बुधवार को वेडरोड स्थित नीलकंठ टूरिज्म सर्विस नामक दुकान पर छापा मारकर एक ई-टिकट एजेंट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुल 38 ई-टिकट बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब दो लाख 49 हजार 220 रुपए बताई गई है।
दीपावली अवकाश के नजदीक आते ही शहर में ई-टिकट एजेंट अधिक सक्रिय हो गए है। रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा ई-टिकट एजेंटों पर कार्रवाई होने से अनाधिकृत दलालों में हडक़म्प मच गया है। सूरत रेलवे सुरक्षा बल अपराध शाखा निरीक्षक अरुणकुमार सिंह को वेडरोड क्षेत्र में ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले एजेंट की सूचना मिली थी। उन्होंने कांस्टेबल मुकेश के साथ बुधवार को वेडरोड नीलकंठ टूरिज्म सर्विस पर छापा मारकर ई-टिकट एजेंट नीलकंठ हिम्मत बिठाणी (37) को गिरफ्तार किया है।
वह टूर एंड ट्रैवल्स का काम करने के साथ-साथ रेलवे टिकट का अवैध व्यापार करता था। उसके पास से कुल 38 ई-टिकट बरामद हुए, जिनकी कीमत दो लाख 49 हजार 220 रुपए बताई है। उसकी दुकान से लेपटॉप, निजी आइडी-पासवर्ड लिस्ट, मोबाइल, विजिटिंग कार्ड और नकद पांच सौ रुपए बरामद किए है। उसके पास आइआरसीटीसी द्वारा जारी किया गया टीएसएस कंपनी का लाइसेंस मिला है। वह ई-टिकट के लिए ग्राहकों से सौ से डेढ़ सौ रुपए वसूलता था। उसके खिलाफ सूरत रेलवे सुरक्षा बल थाने में रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो