scriptजानें यहां- ऐसा क्या हुआ जो जेल में तब्दील हो गई सामान्य सभा और कैदी बन गए पार्षद? | What happened to those who became prisoners? | Patrika News

जानें यहां- ऐसा क्या हुआ जो जेल में तब्दील हो गई सामान्य सभा और कैदी बन गए पार्षद?

locationसूरतPublished: Oct 22, 2019 08:02:12 pm

लगाया आरोप- भाजपा शासन में जनप्रतिनिधि भी बना दिए कैदी, लोगों के बीच जवाब देना हो रहा था मुश्किल

जानें यहां- ऐसा क्या हुआ जो जेल में तब्दील हो गई सामान्य सभा और कैदी बन गए पार्षद?

patrika

वलसाड. जब वलसाड नगर पालिका के तीन पार्षद कैदी की पोषाक पहनकर सामान्य सभा में दाखिल हुए तो एक बारगी तो लगा कि इन्होंने सामान्य सभा को ही जेल मान लिया है। बाद में समझ आया कि पार्षदों ने विरोध को जायज ठहराने के लिए यह भेष धरा है। वर्ष की अंतिम सामान्य सभा में जब विकास के मुद्दे पर चर्चा होनी थी, पार्षदों की यह पोषाक चर्चा का विषय बन गई। सभा के दौरान इन पार्षदों ने विकास कार्य न होने से जनता को हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में उनकी स्थिति कैदी जैसी ही होकर रह गई है।
VIDEO देखें यहां- क्या हुआ जब कैदी बनकर सामान्य सभा में पहुंचे पार्षद?

सामान्य सभा में उस वक्त सभी भौचक रह गए जब भाजपा पार्षद उजेश पटेल, निर्दलीय पार्षद राजू मरचा और रसेश माली कैदी की पोशाक पहनकर सामान्य सभा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में उनकी हालत कैदी जैसी हो गई है। वे न तो न्याय मांग सकते हैं और न कुछ कर ही पा रहे हैं। आरोप लगाया कि शहर में विकास काम नहीं हो रहे हैं और भाजपा सरकार जनता को सिर्फ सजा दे रही है।
जानें यहां- ऐसा क्या हुआ जो जेल में तब्दील हो गई सामान्य सभा और कैदी बन गए पार्षद?
सभा शुरू होते ही राजू मरचा ने विकास कार्य न होने का आरोप लगाया। उजेश पटेल ने नपा इंजीनियर और अन्य अधिकारियों को बेलगाम होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी उनकी भी नहीं सुन रहे। शहर का विकास नक्शा बनाने वाली कंपनी को लाखों रुपए भुगतान में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने हंगामा किया। नितेश वशी ने विकास काम न होने के बाद भी बिल का भुगतान करने का आरोप लगाया, जिससे सभा में हंगामा शुरू हो गया। सभा को आगे बढ़ता न देखकर नपा प्रमुख पंकज आहिर ने सभी काम मंजूर करने की घोषणा करते हुए कोई भी विरोध लिखित में देने की सूचना दी। सीओ जगु वसावा ने कहा कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि क्षेत्र बढ़ऩे से सरकारी एजेन्सी सर्वे कर नया नक्शा बना रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो