सूरत

‘दीक्षार्थियों के त्याग के सामने मैनें जो छोड़ा वो कुछ भी नहीं’

– मुख्यमंत्री पद छोडऩे वाले विजय रूपाणी 75 सामूहिक दीक्षा महोत्सव में शामिल हुए

सूरतNov 22, 2021 / 09:36 pm

Dinesh M Trivedi

‘दीक्षार्थियों के त्याग के सामने मंैने जो छोड़ा वो कुछ भी नहीं’

सूरत. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार को वेसू आध्यात्मनगरी में आयोजित सिंहसत्वोत्व में शामिल हुए। उन्होंने आध्यात्म नगरी में प्रवतन के बाद योगतिलकसुरीश्वर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद मुमुक्षुसिंहों की सात्विक कथा नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।
उसके बाद सामूहिक दीक्षा ले रहे 75 मुमुक्षुओं का अनुमोदन करते हुए कहा कि मैनें जो छोड़ा वह दीक्षार्थियों के त्याग के सामने कुछ भी नहीं है। उनके साथ कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी, पूर्व डिप्टी मेयर नीरव शाम समेत शहर के अन्य अग्रणी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व आध्यात्मनगरी में ढोल व शहनाई से उनका स्वागत किया गया।
———————–
रंगीला श्याम सेवा समिति द्वारा श्याम जन्मोत्सव मनाया
सूरत. रंगीला श्याम सेवा समिति द्वाार रविवार को वेसू स्टार गैलेक्सी के बैंक्वेट हाल में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर रंग बिरंगे फूलों से बाबा का श्रृंगार किया गया। समिति के गणेश अग्रवाल ने बताया कि मनोज शर्मा ने गणेश वंदना कार्यक्रम सांय सात बजे शुरुआत की। प्रदीप गोयल, चितौडग़ढ़ की साक्षी अग्रवाल सुरीले भजनों की प्रस्तुति दी गई। अंकित कादमावाला ने कहा कि बाबा छप्पन भोग अर्पित किए गए व भक्तों को केक फल आदि वितरित किए गए।
——————————
बायो डीजल की अवैध बिक्री के मामले में वांछित गिरफ्तार

सूरत. आर्थिक अपराध निवारण शाखा ने पिछले दिनों बायो डीजल की अवैध बिक्री के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांधीधाम लीलाशाह नगर निवासी भावेश सेठ सरथाणा क्षेत्र में दर्ज हुए बायो डीजल की अवैध बिक्री के दो मामलों में लिप्त था। वह अवैध रूप से सूरत में बॉयो डीजल भेजता था। जिसे खतरनाक ढंग से स्टोर कर उसकी बिक्री की जाती थी। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके रैकेट से जुड़े साथियों को हिरासत में लेकर बायो डीजल जब्त किया था।
—————————–
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.