script

aerobic paddy- जानिए क्या होता है एरोबिक धान और क्यों है जरूरी?

locationसूरतPublished: Oct 16, 2019 09:48:24 pm

इन लोगों ने समझा एरोबिक धान, ऐसे होती है खेती, कम लागत में ज्यादा मुनाफा और सेहत भी बेहतर

जानिए क्या होता है एरोबिक धान और क्यों है जरूरी?

patrika

बारडोली. किसान क्राफ्ट ने सूरत जिले की पलसाणा तहसील के पुणी गांव में किसानों ऐरोबिक धान की जानकारी दी। इसके लिए एरोबिक धान के प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य एरोबिक धान उगाने की प्रक्रिया पर किसानों को शिक्षित करना था।
एरोबिक धान का फायदा यह है कि आम धान की अपेक्षा इसकी खेती के लिए आधे पानी की जरूरत होती है। साथ ही यह उर्वरक, कीटनाशक, मजदूर की लागत और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को भी कम करता है। एक किलो पारंपरिक चावल उगाने के लिए आमतौर पर लगभग 5 हजार लीटर पानी की जरूरत होती है। एरोबिक धान को उगाने के लिए 2000-2500 लीटर पानी की ही आवश्यकता पड़ती है। इस फसल को उन क्षेत्रो मे भी उगाया जा सकता है, जहां पर कम बारिश होती है।
वैज्ञानिक डॉ. करतुरी साई संतोष ने बताया कि धान की खेती और उत्पादन का भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है। पानी की कमी और ज्ञान के अभाव का इस फसल के उत्पादन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। यह स्थिति हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि किसान क्राफ्ट में हमने एरोबिक धान की नई धारा विकसित की है, पानी की कम खपत और कम लागत में समान उपज देती है।

ट्रेंडिंग वीडियो