scriptपीएम के जन्मदिन पर 100 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट | Wheelchair presents to 100 Divyang on PM's birthday | Patrika News

पीएम के जन्मदिन पर 100 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट

locationसूरतPublished: Sep 19, 2020 10:27:53 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चार दिवसीय शिविर

पीएम के जन्मदिन पर 100 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट

पीएम के जन्मदिन पर 100 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट

सूरत.

शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लिम्बायत विधायक संगीता पाटील और गुजरात नर्सिंग काउंसिल के उप प्रमुख इकबाल कड़ीवाला की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कृत्रिम अंग, साइकिल और चश्मा का वितरण किया गया। करीब सौ दिव्यांगों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर, टॉयलेट चेयर, हैंड स्टिक आदि का वितरण किया गया। यहीं वृद्ध व्यक्तियों की जांच कर चश्मा वितरण भी किया गया।

दो दिन में यूथ फ़ॉर गुजरात का 355 यूनिट रक्तदान

सूरत. यूथ फोर गुजरात चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 से 20 सितम्बर तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इसमें दो दिन में 355 यूनिट रक्त एकत्र कर ब्लड बैंक में जमा करवाया गया है। अंबा नगर यूथ फ़ॉर गुजरात ऑफिस में रक्तदान की व्यवस्था की गई है।
यूथ फ़ॉर गुजरात ट्रस्ट के अध्यक्ष जिग्नेश पाटील ने बताया कि हर साल दस से बारह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते फिलहाल सार्वजनिक स्थलों पर आयोजन पर रोक होने से अस्पताल समेत शहर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो