राजेश का आरोप हैं कि 5 अप्रेल को वह उनकी माता विजया बेन की तबीयत बिगडऩे पर शाम पांच बजे कोविड अस्पताल लेकर आए थे। सात बजे उन्हें भर्ती करने पर वह घर लौट गए थे। बाद में उन्होंने अपनी माता को फोन किया तो उन्होंने बताया कि स्ट्रेचर पर लिफ्ट में ऊपरी मंजिल ले जाते समय नर्स ने उनके जेवर उतरवा कर थैली में रखवा दिए थे। थैली नर्स ने अपने हाथ में ले ली थी।
वॉर्ड ेमें जाने के बाद उन्होंने थैली देखनी चाहिए तो नर्स ने मना कर दिया और सो जाने के लिए कहा। नर्स के जाने के बाद उन्होंने थैली देखी तो जेवर गायब थे। इस पर राजेश ने अगले दिन सिक्युरिटी सुपरवाइजर से शिकायत की। सुपरवाइजर ने अगले दिन सीसी टीवी की जांच कर बताया कि उनकी माता को कंचन परमार ने भर्ती किया था। अगले दिन उन्होंने कंचन को बुला कर पूछताछ भी की, लेकिन उसने चोरी करने से साफ इनकार किया। इस पर राजेश ने खटोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
——- उधना के बंद फ्लैट से चार लाख का सामान चोरी
सूरत. उधना गायत्रीनगर सोसायटी के एक बंद मकान में शनिवार तडक़े घुसे चोर नकदी व जेवर समेत करीब चार लाख रुपए का सामान चुरा कर फरार हो गए। घटना के संंबंध में सारोली नेचर वैली में रहने वाली मकान मालिक की बहीन मधु पत्नी राजू धनुका ने उधना थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक उनके भाई शहर से बाहर होने के कारण मकान बंद था। इस बीच सुबह मुख्य दरवाजे की कुन्डी टूटी हुई और अंदर भी ताले टूटे हुए थे। सामान सब तितस बितर था। घर से करीब चार लाख रुपए का सामान गायब था। इस पर उन्होंने पुलिस को खबर की।