scriptआखिर मोदी लहर में भी क्यों नहीं जीत पाए नटू पटेल | Why Natu Patel could not win even in the Modi wave | Patrika News

आखिर मोदी लहर में भी क्यों नहीं जीत पाए नटू पटेल

locationसूरतPublished: May 28, 2019 07:20:23 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

भाजपा प्रत्याशी की हार के कारणों पर मंथनदादरा नगर हवेली संसदीय सीट

patrika

आखिर मोदी लहर में भी क्यों नहीं जीत पाए नटू पटेल

सिलवासा. लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पराजय के बाद पार्टी नेताओं ने मंगलवार को बैठक की। पार्टी प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी की अध्यक्षता में बैठक में पूर्व सांसद नटूभाई पटेल, अध्यक्ष हंसमुख पटेल, पूर्र्व अध्यक्ष दिग्विजयसिंह परमार, फतेहसिंह चौहान आदि अनेक नेता शामिल हुए। करीब दो घंटे चली बैठक में पराजय के कारणों पर मंथन हुआ। बैठक में भाजपाइयों ने नेतृत्व संगठन पर खास चर्चा की।
समीक्षा बैठक में शहर सहित गांवों के पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया। बातचीत के दौरान हरेक पंचायत के वोटों के धु्रवीकरण पर ध्यानाकर्षण किया। शहर की बजाए गांवों में पार्टी को 19 हजार से अधिक वोटों की पराजय झेलनी पड़ी है। शहर में पार्टी अच्छी लीड़ लेकर आगे बढ़ रही थी, वहीं ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को वोट नहीं दिया। अगले वर्ष जिला पंचायत व ग्राम पंचायत चुनाव होने हैं, इसके लिए पार्टी को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
प्रदेश के पंचायत स्तर पर नटूभाई पटेल एवं मोहनभाई डेलकर को मिले वोट व अंतर इस प्रकार है:-
क्रसं पंचायत मोहनभाई डेलकर नटूभाई पटेल अंतर
1 गलौंडा 5656 2440 3216
2 दपाड़ा 4996 2269 2727
3 सायली 3415 1540 1875
4 रांधा 4150 2434 1716
5 किलवणी 2982 1697 1285
6 खानवेल 3853 2619 1234
7 खरड़पाड़ा 3403 2186 1217
8 मसाट 3559 2467 1092
9 कौंचा 2721 1676 1045
10 सिंदोनी 2619 1687 932
11 दुधनी 2699 1787 912
12 सुरंगी 2953 2092 861
13 मांदोनी 2808 1948 807
14 रखोली 2531 1846 685
15 रूदाना 2395 1713 682
16 खेरड़ी 3016 2434 582
17 आंबोली 2718 2737 19
18 नरोली 3927 4155 228
19 दादरा 3189 3761 572
20 सामरवणी 2929 3600 631
कुल 66519 47088 19418
शहर 23902 34332 10430
कुल प्राप्त मत 90421 81420 9001
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो