scriptलोकसभा में निर्दलीय का दिया था साथ, अब कांग्रेस ने किया निष्कासित | With the independence of the Lok Sabha, the Congress has now expelled | Patrika News

लोकसभा में निर्दलीय का दिया था साथ, अब कांग्रेस ने किया निष्कासित

locationसूरतPublished: Jun 25, 2019 05:57:35 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

पार्टी विरोधी गतिविधि पर निकाला

patrika

लोकसभा में निर्दलीय का दिया था साथ, अब कांग्रेस ने किया निष्कासित

सिलवासा. कांग्रेस ने नरोली ग्राम पंचायत के दो वार्ड मेम्बर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के कॉआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य प्रभू टोकिया ने प्रशासक प्रफुल्ल पटेल व जिला पंचायत सचिव और निदेशक को पत्र लिखकर बताया कि नरोली ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 9 के सदस्य हितेन्द्र पटेल व वार्ड नंगर 6 के सदस्य योगेशसिंह सोलंकी को पार्टी गतिविधियों की विरोधी नीतियों को देखते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। गौरतलब है कि नरोली के उप सरपंच नीलेश सोलंकी के निधन से यह पद 6 माह से रिक्त पड़ा है। सोलंकी भाजपा से निर्वाचित हुए थे। अभी उप सरपंच निर्वाचन के लिए प्रक्रिया चल रही है।

मानसून की देरी से खाद्यान्न में महंगाई


ज्यों-ज्यों मानसून आगे सरक रहा है, त्यों-त्यों बाजार लोगों से दूर हो रहे हैं। हरी सब्जियों के बाद खाद्यान्न के भाव भी बढ़ रहे हैं। दालें लोगों की थाली से दूर होने लगी है। अरहर व मूंग की दाल 80 से 100 रुपए किलोग्राम तक पहुंच गई है। मानसून की देरी से स्टॉक माफियों की मर्जी से खाद्यान्न के भाव चढ़ते जा रहे हैं। पिछले माह मई की अपेक्षा जून में 5 से 15 रुपए खाद्यान्न में बढ़ गए हैं। चावल 40 से 60 रुपए किलो तक पहुंच गया है। गेंहू में 3 से 5 रुपए की तेजी आई है। सभी प्रकार की दालों के भाव बढ़े हैं। व्यापारी संतोष भाई ने बताया कि अनाज और दालों के भाव अगले माह तक कम होने के आसार नहीं हैं। बड़ी मंडियों में अनाज के भाव रोजाना बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में सूखा पडऩे से अरहर की फसल खराब हुई है, जिससे दालों की आवक कम हुई हंै।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो