scriptसूरत में डेंगू से महिला की जान गई | Woman dies of dengue in Surat | Patrika News

सूरत में डेंगू से महिला की जान गई

locationसूरतPublished: Oct 23, 2019 09:56:22 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

न्यू सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत

सूरत में डेंगू से महिला की जान गई

सूरत में डेंगू से महिला की जान गई

सूरत.

पांडेसरा निवासी 29 वर्षीय महिला की डेंगू के उपचार के दौरान न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शहर में अक्टूबर में डेंगू के 58 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
शहर में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मच्छर बढऩे से मलेरिया तथा डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हंै। न्यू सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पांडेसरा में उमियानगर निवासी डिम्पल प्रदीप दुबे (29) को 20 अक्टूबर को डेंगू के उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 12 अक्टूबर को खटोदरा जेपीनगर निवासी किशन महेश पटेल (25) को डेंगू के बाद ब्रेन डेड घोषित किया गया था। कापोद्रा रचना सोसायटी निवासी एक युवक की डेंगू से रविवार को मौत हुई थी, लेकिन मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी हालात नियंत्रण में होने का राग अलाप रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो