scriptगणपति विसर्जन यात्रा देख रही महिला की करंट से मौत | Woman ***** Ganpati Visarjan Yatra dies due to current | Patrika News

गणपति विसर्जन यात्रा देख रही महिला की करंट से मौत

locationसूरतPublished: Sep 21, 2021 10:24:43 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– डिंडोली में हादसा, पोती बाल-बाल बची
 

गणपति विसर्जन यात्रा देख रही महिला की करंट से मौत

गणपति विसर्जन यात्रा देख रही महिला की करंट से मौत

सूरत.

शहर में रविवार को जगह-जगह गणपति विसर्जन यात्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ सडक़ों पर उतर आई थी। इसी दौरान डिंडोली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला डेढ़ वर्षीय पोती के साथ घर के बाहर विसर्जन यात्रा देखने के लिए खड़ी थी। तभी दुकान के बाहर लोहे के पतरे से महिला को करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची को झटका लगा और वह दूर जा गिरी जिससे वह बच गई है।
पुलिस के मुताबिक, डिंडोली हलपतिवास निवासी मधु नवीन राठौड़ (46) रविवार दोपहर डेढ़ वर्षीय पोती रियांसी को लेकर घर के बाहर गणपति विसर्जन यात्रा देखने गई थी। वह घर के पास ही थोड़ी दूरी पर एक दुकान के पास खड़ी थी। इसी दौरान दुकान में लगे लोहे के पतरे से शरीर छूने पर जोरदार करंट लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। झटका लगने से रियांसी का हाथ छूट जाने से वह बच गई। घटना के बाद परिवार के लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के कारण लोहे के पतरे में करंट उतर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो