scriptदस साल बड़ी महिला से बलात्कार किया और फिर पीटा | Woman raped and then beaten in surat | Patrika News

दस साल बड़ी महिला से बलात्कार किया और फिर पीटा

locationसूरतPublished: Aug 22, 2019 09:55:49 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – आरोपी युवक गिरफ्तार

दस साल बड़ी महिला से बलात्कार किया और फिर पीटा

दस साल बड़ी महिला से बलात्कार किया और फिर पीटा

सूरत. अठवा के बाद कोसाड़ क्षेत्र में दो बच्चों की माता के साथ बलात्कार करने के बाद उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध मेें अमरोली पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक वीएस चौहाण ने बताया कि कोसाड़ आवास निवासी विजय उर्फ भयलु माली (25) ने ३५ वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया। अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही महिला कुछ समय पूर्व दिहाड़ी श्रमिक विजय के संपर्क में आई थी। विजय जरुरत पडऩे पर उसकी मदद करता था। रविवार रात वह पीडि़ता के घर पर आया तो उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद बुधवार को फिर वह पीडि़ता के पर आया। पीडि़ता ने विरोध किया तो उसे अपशब्द कहे। उससे मारपीट की। इस बारे में देर रात पीडि़ता से शिकायत मिलने पर अमरोली पुलिस ने विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो