scriptNDPS ACT : मुंबई से खतरनाक मेफेड्रोन ड्रग्स की तस्करी कर रही महिला गिरफ्तार | Woman smuggling dangerous mephedrone drugs from Mumbai arrested | Patrika News

NDPS ACT : मुंबई से खतरनाक मेफेड्रोन ड्रग्स की तस्करी कर रही महिला गिरफ्तार

locationसूरतPublished: Feb 28, 2021 09:40:21 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

– 197.94 ग्राम मेफेड्रोन बरामद कर एसओजी ने रेलवे स्टेशन इलाके से पकड़ा- SOG seized 197.94 grams of mephedrone from railway station area

NDPS ACT : मुंबई से खतरनाक मेफेड्रोन ड्रग्स की तस्करी कर रही महिला गिरफ्तार

NDPS ACT : मुंबई से खतरनाक मेफेड्रोन ड्रग्स की तस्करी कर रही महिला गिरफ्तार

सूरत. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पुलिस ने रेलवे स्टेशन इलाके में 197.94 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 19.94 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक सगरामपुरा तलावड़ी इलाके में रहने वाली आरोपी महिला यास्मिन बानू शेख मुंबई व सूरत के बीच ड्रग्स की तस्करी कर रही थी।
वह मुंबई में सोनू नाम के ड्रग डीलर से मेफेड्रोन की खेप लेकर आई थी और शहर के बड़े खां चकला इलाके में कोशिया बेकरी के पास रहने वाले साजिद कुरैशी को पहुंचाने जा रही थी। उसके बारे में मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

निजी बस में महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

सूरत. पांडेसरा पुलिस ने चाकू की नोक पर निजी बस के स्लीपर कोच में महिला से बलात्कार करने के आरोप में शशी सोनी को गिरफ्तार किया है। पांडेसरा देवेन्द्र नगर निवासी बीस वर्षीय शशी ने नवम्बर में महिला से बलात्कार किया गया था। दरअसल रुपयों की बरसात करवाने का दावा करने वाले एक तांत्रिक सुनील के झांसे में आकर महिला का पति उसके भावनगर गया था।
वहां सुनील ने लोगों से पांच लाख रुपए लेकर एक करोड़ रुपए की बरसात करने का दावा किया और फिर वहां से रफुचक्कर हो गया था। लोगों ने महिला के पति को पकड़ लिया था और महिला से सात लाख रुपए मांगे थे। महिला तांत्रिक सुनील की पत्नी से तीन लाख रुपए शशी के साथ पति को छुड़ाने के लिए गई थी।
उस दौरान स्लीपर बस के अंदर शशी ने चाकू दिखा कर पीडि़ता के साथ बलात्कार किया था। उसके बाद भी कई बार यौन उत्पीडऩ किया। इस पर महिला ने कुछ दिन पूर्व शशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसके आधार पर पांडेसरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो