scriptमास्क लगाकर महिलाओं ने मनाया वट सावित्री व्रत | Women celebrated Vat Savitri fast with a mask | Patrika News

मास्क लगाकर महिलाओं ने मनाया वट सावित्री व्रत

locationसूरतPublished: Jun 06, 2020 12:34:18 am

Submitted by:

Sunil Mishra

लॉकडाउन के कारण बंद रहने से मंदिरों में पूजा नहीं हुई
Temples were not worshiped due to the lockdown

मास्क लगाकर महिलाओं ने मनाया वट सावित्री व्रत

वट वृक्ष की पूजा

वलसाड. वलसाड में महिलाओं ने शुक्रवार को वट सावित्री का त्योहार मनाया। लॉकडाउन के कारण बंद रहने से मंदिरों में पूजा नहीं हुई। पतियों की लंबी उम्र के लिए विवाहित महिलाएं वट सावित्री का त्योहार मनाती हैं। शुक्रवार को भी इस पर्व पर वट वृक्ष की पूजा की गई।
पंडि़तों ने महिलाओं को सोशल डिस्टेन्स समझाते हुए पांच-पांच के समूह में पूजा करवाई। जहां पंडित नहीं मिले वहां महिलाओं ने स्वयं ही वट की पूजा की। महिलाओं ने बताया कि यह पहली बार है कि वट सावित्री व्रत पर उन्हें मंदिरों में पूजा करने का अवसर नहीं मिला है। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ ही कोरोना महामारी को खत्म करने की प्रार्थना भी की।
https://www.patrika.com/tags/vat-savitri-vrat/

मास्क लगाकर महिलाओं ने मनाया वट सावित्री व्रत

वट सावित्री की पूजा-आराधना
दमण. ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को दमण में भी महिलाओं ने वटसावित्री व्रत-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह में महिलाएं सज-धजकर पूजा के थाल में हाथ में लेकर नजदीकी मंदिर व अन्य स्थलों पर बरगद के वृक्ष के पास पहुंची। यहां पर उन्होंने विधिविधान से बरगद की पूजा की और बाद में कच्चा सूत तने पर लपेटकर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना व्यक्त की।
मास्क लगाकर महिलाओं ने मनाया वट सावित्री व्रत
निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिए 100 पीपीई किट
वापी. संत निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन दिल्ली की ओर से जिला पंचायत स्वास्थ्य विभाग को 100 कोविड -19 लॉजिस्टिक पीपीई किट प्रदान की गई। मुंबई से एसएनसीएफ के कार्यकर्ता हितेन्द्र काठे और वापी के कार्यकर्ता गिरीश राठौड़ ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल पटेल को यह पीपीई किट सुपुर्द की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे और पीपीई किट के लिए निरंकारी चैरिटेबल फाउन्डेशन का आभार जताया।
पौधे देकर किया सम्मानित
वापी. विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को श्री आशापुरा मानव सेवा ट्रस्ट के प्रमुख नानजी गुर्जर ने लॉकडाउन के दौरान निष्ठापूर्वक अपना दायित्व निभाने वाले कोरोना वारियर्स को पौधा देकर सम्मानित किया। नानजी गुर्जर ने ट्रैफिक पुलिस, दमकलकर्मियों, वन विभाग के कर्मचारियों को पौधे देकर उनके सेवा के जज्बे को सराहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो