scriptदो दिन से पानी नहीं आने से बिफरी महिलाएं | women do not get water from two days | Patrika News

दो दिन से पानी नहीं आने से बिफरी महिलाएं

locationसूरतPublished: Jan 17, 2019 11:29:57 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

नाराज महिलाओं ने किया कलक्ट्रेट में हंगामानपा प्रमुख और सीओ कार्यालय से रहे नदारद

patrika

दो दिन से पानी नहीं आने से बिफरी महिलाएं


वलसाड. नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दो दिनों से पानी न आने से परेशान और नाराज महिलाएं मोर्चा लेकर नगरपालिका पहुंच गई। वहां अध्यक्ष और सीओ को नदारद पाकर महिलाएं कलक्टर कार्यालय जा पहुंची और वहां हंगामा कर पानी देने की मांग की। इस दौरान कई निर्दलीय पार्षद भी उनके साथ थे। वलसाड नगर पालिका द्वारा करीब एक महीने से जलापूर्ति दिन में एक बार की जा रही है। इससे लोग पहले से ही परेशान थे। इस दौरान दो दिन से नपा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में पानी आपूर्ति बंद हो गई है।
patrika
पार्षदों ने कलक्टर से भेंट कर स्थिति से अवगत कराया

नगरपालिका प्रशासन की ओर से इस समस्या को दूर करने के लिए कोई प्रयास न करने से नाराज होकर बुधवार को तरियावाड़, धोबी तालाब, आजाद चौक समेत अन्य क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं नगर पालिका पहुंची और पानी देने की मांग करने लगी। इस दौरान वहां न तो सीओ मौजूद थे और न ही नपा प्रमुख। इसके बाद निर्दलीय पार्षद राजू मरचा, जाकिर पठान, रमेश डेनी और नितेश वशी के साथ कलक्टर कार्यालय पहुंच गई। जहां अंदर जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज महिलाएं उनसे उलझ गई। हालात तनाव पूर्ण होने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। बाद में पार्षदों ने कलक्टर से भेंट कर स्थिति से अवगत कराया और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। कलक्टर ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शहर में दो दिनों से पानी की समस्या का सामना कर रहे लोगों की दिक्कत कम करने के लिए निर्दलीय पार्षदों ने अनुरोध किया कि यदि पानी विभाग के कर्मचारी काम पर आएं तो लोगों की दिक्कत खत्म हो सकती है। हड़ताल चालू रहे इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस अनुरोध पर विचार के लिए कर्मचारियों ने कुछ समय मांगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो