script

पार्टी के लिए महिला मोर्चा मेहनत से कार्य करे-राहतकर

locationसूरतPublished: Oct 04, 2018 08:04:10 pm

Submitted by:

Sunil Mishra

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर का दमण पहुंचने पर स्वागतमहिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

patrika

पार्टी के लिए महिला मोर्चा मेहनत से कार्य करे-राहतकर


दमण. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर गुरुवार को दमण पहुंची। यहां उनका दमण भाजपा के पदाधिकारियों और महिला मोर्चा ने स्वागत किया। उन्होंने दमण में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल टंडेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनल पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बामणपूजा चेकपोस्ट पर तथा महामंत्री वासु पटेल ने भाटया विस्तार में विजया राहतकर का स्वागत किया। मोटी दमण पुल के निकट महिलाओं ने स्कूटर रैली निकाली। विभिन्न स्थानों पर स्वागत के बाद सभी कार्यक्रम स्थल सीव्यू पहुंचे।
patrika
महिला संगठन को अधिक मजबूत करना

कार्यक्रम में दमण-दीव सांसद लालूभाई पटेल ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओ को आगे लाती है। दमण-दीव में भी महिला संगठन को अधिक मजबूत करना है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने कहा कि महिला संगठन के लिए गर्व की बात है कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दमण के दौरे पर हैं। वे महिला मोर्चा को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनल पटेल ने कहा कि सभी महिला कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करना है। महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारियों ने दमण-दीव में महिलाओं के लिए पुलिस स्टेशन खोलने और महिला आयोग गठित करने को कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही महिलाओं के हित में है और इस पार्टी में महिलाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं से लाभ दिया जा रहा है।
patrika
लाभार्थियों के साथ बैठक
दमण की महिला लाभार्थियों के साथ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर ने बैठक की। देवका रोड शिवपूजा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष गोपाल टंडेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। लाभार्थियों के साथ बैठक में विजया राहतकर ने कहा कि देश में उज्ज्वला योजना से लेकर ऑटो रिक्शा तक प्रधानमंत्री योजना से उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने दमण की विभिन्न महिला लाभार्थियों से बात भी की। लाभार्थियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की योजना से उनके जीवन में किस तरह का बदलाव आया है।

ट्रेंडिंग वीडियो