scriptwork load पहले भूले रहे फिर लाद दिया काम | work load Fury employees due to day and night verification of document | Patrika News

work load पहले भूले रहे फिर लाद दिया काम

locationसूरतPublished: Oct 06, 2019 01:01:37 pm

जमीन दस्तावेजों के दिन रात वेरिफिकेशन से कर्मचारियों में रोष, 12-12 घंटे करना पड़ रहा काम

work load पहले भूले रहे फिर लाद दिया काम

clipart

नवसारी. सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए 7/12 और 8 – अ के दस्तावेजों को ऑनलाइन करने के बाद इसके वेरिफि केशन का काम सभी जिलों में चल रहा है। जिला स्तर पर इस काम को पूरा करने के लिए सभी तहसीलदारों को जिम्मदारी दी गई है।
नवसारी जिले के चिखली तहसीलदार कार्यालय की धीमी कार्यप्रणाली के कारण निर्धारित समय में यह काम पूरा नहीं हो पाया। इस कारण अब उच्चाधिकारियो ने जमीन दस्तावेजों के वेरिफिकेशन का काम पूरा करने का आदेश दिया है। इसके लिए प्रांत अधिकारी चिखली तहसील के सभी पटवारियों, तहसील पंचायत के कर्मचारियों व निजी एजेन्सी के कर्मचारियों के लिए दिन रात 12-12 घंटे काम करने का आदेश दिया है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
वेरिफिकेशन को पूरा करने के लिए 80 से ज्यादा कंप्यूटर भी लगाया गया है। तहसील में 12 लाख पानिया (दस्तावेजों) का वेरिफेकिशन बाकी होने के कारण कर्मचारियों पर भार आ गया है। राजस्व विभाग ने इसके लिए महिला पटवारियों के लिए सुबह आठ से रात आठ और पुरुष पटवारियों के लिए रात आठ से सुबह के आठ बजे तक ड्यूटी दी गई है। इससे पटवारियों का अन्य काम भी प्रभावित हो रहा है। इस वजह से ग्रामीणों के काम भी अटक जाएंगे।
चर्चा है कि चिखली तहसीलदार का चार्ज गणदेवी के तहसीलदार के पास होने व उपरी अधिकारियों द्वारा इस काम में गंभीरता न दिखाने से यह समस्या खड़ी हुई है। बताया गया है कि पटवारियों को शत प्रतिशत, डिप्टी तहसीलदार को 70, तहसीलदार को 30 और प्रांत अधिकारी को दस प्रतिशत वेरिफिकेशन का कार्य करना होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो