scriptयोगमय हुआ नवसारी | Yogmay The Navsari | Patrika News

योगमय हुआ नवसारी

locationसूरतPublished: Jun 21, 2018 09:52:47 pm

तीन लाख से ज्यादा लोगों ने किया योग

patrika

योगमय हुआ नवसारी


नवसारी. विश्व योग दिवस पर गुरुवार को जिले में 1608 स्थानों पर तीन लाख से ज्यादा लोगों ने योगाभ्यास किया। स्कूल, कालेज समेत विभिन्न संस्थाओं में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में रामजी मंदिर में स्वास्थ्य मंत्री किशोर कानाणी, नवसारी विधायक पीयूष देसाई, नपा अध्यक्ष कांति पटेल, कलक्टर डॉ. एमडी मोडिया, जिला विकास अधिकारी आरजी गोहिल, एसपी डॉ. गिरीश पंड्या समेत कई अधिकारियों ने बड़ी संख्या में शहरीजनों के साथ योगासन किया। मंत्री किशोर कानाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को वैश्विक फलक पर पहुंचाया है। इससे 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया गया है। लोगों को योग का महत्व समझाने के लिए विश्व में करोड़ों लोगों ने इस दिन योगाभ्यास किया। इस अवसर पर खेल महाकुंभ में जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाडिय़ों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

दांडी में दरिया किनारे किया योग
एतिहासिक स्थल दांडी के दरिया किनारे भी योगाभ्यास कर लोगों ने विश्व योग दिवस मनाया गया। दांडी के किनारे घूमने गए सैलानी भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उनाई माताजी मंदिर प्रांगण में भी योग कार्यक्रम किया गया। इसके अलावा कई स्थलों पर दिव्यांगों ने भी योगासन किया। विजलपोर, गणदेवी, बिलीमोरा नपा, नवसारी कृषि विवि में भी लोगों ने योगाभ्यास किया। नवसारी सबजेल में कैदियों ने योगासन किया। इसके अलावा स्कूल, कालेजों, स्वैच्छिक व आध्यात्मिक संस्थाएं, एनसीसी कैडेट, आशा वर्कर तथा सखी मंडलों व सरकारी कर्मचारियों ने योग किया। आर्ट आफ लिविंग और पतंजलि योग केन्द्र समेत कई अन्य संस्थाओं के प्रशिक्षकों ने लोगों को मागर्दशन देकर योगाभ्यास किया। जिला शिक्षा अधिकारी केएफ वसावा ने बताया कि माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में 67 हजार 847 तथा आठ हजार 190 शिक्षकों व स्टाफ ने योगाभ्यास किया। प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मेहुल व्यास के अनुसार जिले में 59 हजार 345 छात्र एवं 17 हजार 956 शिक्षकों व स्टाफ के लोगों ने योगासन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो