देवेन्द्र की पूर्व में कनोजिया बंधुओं के साथ मित्रता थी। लेकिन पिछले साल दीपावली पर किशन कनोजिया ने उसके देवेन्द्र के भाई माणिकचंद के साथ विवाद हो गया था। किशन ने माणिकचंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।
इस संबंध में माणिकचंद ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस बात को लेकर दोनों देवेन्द्र से भी रंजिश रखे हुए थे। रविवार शाम को भी अमेजिया के निकट देवेन्द्र का उनके साथ विवाद हुआ था।
नियोजित साजिश के तहत सोमवार रात करीब नौ बजे वे देवेन्द्र से समझौते की बातचीत के बहाने भैयानगर अर्पण कॉम्प्लेक्स स्थित श्री गणेश स्वीट एण्ड फरसाण नाम की दुकान के पास मिले। वहां फिर झगड़ा हुआ तो उन्होंने देवेन्द्र को पीटा और फिर धारदार हथियारों से उस पर कई वार कर फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए देवेन्द्र को स्मीमेर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
घटना के संबंध में देर रात देवेन्द्र की पत्नी नीता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। मृतक देवेन्द्र लॉकडाउन से पूर्व मीनीरल वॉटर का टेम्पो चलाता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद से बेरोजगार था। यहां उल्लेखनीय हैं कि रविवार देर रात कुछ लोगों ने कतारगाम के फूलपाड़ा इलाके में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने व आवारागर्दी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी थी।