scriptअठवा और रांदेर में दो वृद्धा की कोरोना से मौत, नए 2757 पॉजिटिव, 1591 स्वस्थ हुए | Two old people died of corona in Athwa and Rander, new 2757 positive, | Patrika News

अठवा और रांदेर में दो वृद्धा की कोरोना से मौत, नए 2757 पॉजिटिव, 1591 स्वस्थ हुए

locationसूरतPublished: Jan 16, 2022 10:24:03 pm

Submitted by:

Sanjeev Kumar Singh

– सूरत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,70,796 हुई और 1,49,414 मरीज स्वस्थ हुए

अठवा और रांदेर में दो वृद्धा की कोरोना से मौत, नए 2757 पॉजिटिव, 1591 स्वस्थ हुए

अठवा और रांदेर में दो वृद्धा की कोरोना से मौत, नए 2757 पॉजिटिव, 1591 स्वस्थ हुए

सूरत.

सूरत में रविवार को अठवा और रांदेर जोन में दो वृद्व कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। वहीं सूरत में रविवार को नए 2757 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें शहर के 2464 मरीज और ग्रामीण क्षेत्र में 293 मरीज शामिल हैं। शहर के स्कूल और कॉलेजों में 59 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सूरत के 1591 कोरोना मरीजों को छुट्टी दी गई हैं। सूरत जिले में पॉजिटिव संख्या 1,70,796 हो गई हैं। इनमें 2129 की मौत हो चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अठवा पारले पॉइंट निवासी 81 वर्षीय वृद्धा को हृदय की तकलीफ थी। उन्हें 11 जनवरी को श्वास लेने की तकलीफ होने पर 12 जनवरी को महावीर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनकी रविवार को मौत हो गई। इन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं ली थी। दूसरे मामले में रांदेर पाल 69 वर्षीय वृद्धा को डायबिटिज और ब्लडप्रेशर की बीमारी थी। 11 जनवरी को श्वास लेने में तकलीफ होने पर 12 जनवरी को अडाजन बाप्स अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 102 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं जिसमें 36 संक्रमित की हालत गंभीर हैं। इसमें वेंटिलेटर पर 8, बाइपेप पर 5 और ऑक्सीजन पर 21 मरीज भर्ती हैं।
शहर में रविवार को 2464 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मनपा के अठवा जोन में 195, रांदेर जोन में 169, कतारगाम जोन में 467, उधना जोन में 690, सेंट्रल जोन में 59, वराछा-ए जोन में 514, वराछा-बी जोन में 298, लिंबायत जोन में 72 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर में कुल 1,36,360 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,16,980 को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में 34,436 पॉजिटिव मरीज और 32,434 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
यहां सबसे अधिक केस

वराछा-बी जोन में योगीचौक वृज विवान्ता सोसायटी में 9, उधना-ए जोन वडोद अमीझरा सोसायटी में 11, भेस्तान शशीरुप होम्स में 8, वराछा-ए जोन कापोद्रा रवि पार्क सोसायटी में 13, वराछा अभय नगर में 10 कोरोना मरीज मिले हैं। इन सभी सोसायटी को कलस्टर घोषित करके आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
59 छात्र पॉजिटिव

शहर में 59 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एल. पी. सवाणी स्कूल, भारती मैया स्कूल, खोडियार विद्यालय, आदर्श एल. डी. स्कूल, मातावाडी सुमन स्कूल, कोसाड सरदार पटेल स्कूल, अर्चना विद्यालय, संस्कार तीर्थ, श्रेय समेत अन्य स्कूलें शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो