script8 और 10 इंच वर्जन में भी आएगा Sony Xperia XZ2 टैबलेट | Sony to launch new versions of Xperia XZ2 Tablet | Patrika News

8 और 10 इंच वर्जन में भी आएगा Sony Xperia XZ2 टैबलेट

Published: Mar 28, 2018 09:13:54 am

Submitted by:

Anil Kumar

Sony कंपने Sony Xperia XZ2 टैबलेट को जल्द ही दो नए वर्जन में लेकर आ रही है

Sony Xperia XZ2

Sony कंपने Sony Xperia XZ2 टैबलेट को जल्द ही दो नए वर्जन में लेकर आ रही है। इस कंपनी ने अपना आखिरी नया टैबलेट 2015 में लॉन्च किया था। उसके बाद से यहय कंपनी नये-नये स्मार्टफोन ही लॉन्च कर रही है। लेकिन अब खबर है की 2018 की इस पहली तिमाही में कंपनी अपने Sony Xperia XZ2 लाइन-अप के तहत 2 नये टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। कैमरा एप कोड के जरिये आगामी Xperia XZ2 टैबलेट्स के के बारे में कुछ खबरें आ रही हैं। कैमरा एप कोड से यह माना जा रहा है की सोनी कम से कम 2 टैबलेट जारी करेगी। एक 8 इंच के डिस्प्ले के साथ और दूसरा 10 इंच के एक पैनल से लैस होगा, हां दोनों डिवाइस एंड्रॉयड के साथ आएंगे।


इन दोनों ही टैबलेट्स को Sony Xperia XZ2 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता हैं। इसको Sony की ओर से 2018 का सबसे एडवांस स्मार्टफोन माना जा रहा है। फिलहाल, इन दोनों टैबलेट्स के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन यह माना जा रहा है की इस कंपनी द्वारा जारी आखिरी टैबलेट Xperia Z4 Tablet एक फ्लैगशिप डिवाइस था। इसलिए, सोनी एक्सपीरिया XZ2 टैबलेट 8.0 और 10 में से कम से कम एक फ्लैगशिप डिवाइस हो सकता है और कंपनी उसे सैमसंग Galaxy Tab S3 के प्रतिद्वंदी के रूप में ला सकती है।


माना जा रहा है की कम से कम एक स्नैपड्रेगन 8xx SoC और एक LTE वेरियंट सिम कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। हालांकि, पिछले कुछ सालों से बाजार में एंड्रॉयड के साथ बड़े डिस्प्ले वाले टैबलेट की संख्या घटी है। इसलिये, संभावना है कि Sony Xperia XZ2 टैबलेट को बाजरा में ज्यादा प्रतिस्पर्धियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

Xiaomi ने एक साथ लॉन्च किए Mi Mix 2S स्मार्टफोन, गेमिंग लैपटॉप और Mi AI Speaker

चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने मंगलवार को चाइनीज मार्केट में अपने तीन नए प्रोडक्ट लॉन्च किए है। इसमें एक स्मार्टफोन, गेमिंग लैपटॉप और Mi AI Speaker है। मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन एक डिवाइस कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ड्यूअल कैमरा से लैस है तथा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट लगा है। इसके साथ ही एक गेमिंग लैपटॉप भी लांच किया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मी मिक्स 2एस की कीमत 3,299 यूआन (लगभग 34,055 रुपए) रखी गई है और चीन के बाजार में तीन अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और चुनिंदा वैश्विक बाजारों में इसे आधिकारिक रूप से बाद में लांच किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो