वाराणसी. जी हां आपने सही पढ़ा, अगर मौसम मेहरबान रहा और सबकुछ मोदी टीम के मुताबिक हुआ तो यकीन मानिए नरेंद्र मोदी संभवतः दुनिया के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो एक साथ एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम करेंगे। पीएम मोदी 22 जनवरी को वाराणसी के डीरेका ग्राउंड पर दिव्यांगों के बीच होंगे। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय के साथ जिला प्रशासन कीयोजना सफल हुई तो मोदी दो वर्ल्ड रिकार्ड एक साथ बनाएंगे। कुछ ही समय के अंतराल पर यदि एक ही स्थान पर दो वर्ल्ड रिकार्ड बने और वह भी किसी देश के प्रधानमंत्री की अगुवाई में तो यह अपने आप में अनूठा रिकार्ड होगा। मोदी यह कारनामा कर सकते हैं यदि जिला प्रशासन की टीम को भरपूर सहयोग मिले।