scriptआज सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, सभी राशियों पर पड़ेगा ऐसा असर | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, सभी राशियों पर पड़ेगा ऐसा असर

Published: Mar 14, 2018 09:51:55 am

पुराने मित्र मिल सकते हैं। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-परिवार में अनुकूल वातावरण रहेगा। नए राजनीतिक संबंध बनेंगे।

today's graha gochar, Planets Transit, Planets Transit dates, Planets Gochar timings

today’s graha gochar, Planets Transit, Planets Transit dates, Planets Gochar timings

आज 14 मार्च 2018 की रात 11 बजकर 42 मिनट पर सूर्य राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में सूर्य 14 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के चलते सभी राशियों पर असर पड़ेगा।
मेष
अनजाने में हुई गलती से विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसके हानि-लाभ के बारे में सोचे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृषभ
समय पर काम करना सीखे। काम को टाले नहीं। मित्रों की आर्थिक सहायता करनी होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। कार्यस्थल पर परिश्रम की अधिकता होगी।
मिथुन
इधर की उधर करना बंद करें। सभी से व्यवहार खराब न करें। शत्रु भय बना रहेगा। मौज-मस्ती में में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के प्रयास सफल होंगे।

कर्क
अपनी मेहनत और लग्न से सफल होंगे। राजनीति में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य से काम करें।
सिंह
नई कार्य प्रणाली से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।

कन्या
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ेसंतान के विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
तुला
परिवारजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय व कारोबार मनोनुकूल रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने वाले है।

वृश्चिक
आप की व्यवहार कुशलता से लोग आप से जुडऩा चाहेंगे। परिवार में नियमों की अव्हेलना हानि पहुंचाएगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
धनु
आलस हावी रहेगा। कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। विवादों को टाले। जीवनसाथी के व्यवहार से तनाव रहेगा।

मकर
पुराने मित्र मिल सकते हैं। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-परिवार में अनुकूल वातावरण रहेगा। नए राजनीतिक संबंध बनेंगे।
कुम्भ
बोलने से पहले सोचे फिर बोले। कारोबार में नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा जो लाभदायक रहेगी। अनाज में निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।

मीन
दिन की शुरुआत में ही क्रोध रहेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें। धर्म में रुचि रहेगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर विवेक से कार्य करें। शत्रु शांत रहेंगे। आप की गलती के भय, चिंता व तनाव का माहौल बनेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो