मंदिर

सावन स्पेशल: सरहदों में कभी वीर तो कभी मुस्लिम पीर बने महादेव

जबरदस्ती इंसानों का धर्म बदलने की
कहानियां तो बहुत सुनी है, लेकिन कई बार भगवान का भी धर्म जबरन बदल देते हैं

Aug 03, 2015 / 09:55 am

सुनील शर्मा

peer bhadreshwar temple in jammu

दो मुल्कों की लड़ाई के बाद जबरदस्ती इंसानों का धर्म बदलने की कहानियां तो आपने सुनी होंगी, लेकिन भगवान का धर्म बदल दिया जाए ऎसे वाक्ये कम ही मिलते हैं। सरहदों की लड़ाई से इंसान के साथ ही भगवान भी परेशान हैं और इसका उदाहरण है जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले से कुछ दूर एलओसी पर बना वीर भद्रेश्वर मंदिर।

भारत पाकिस्तान की सरहद से सटी सबसे ऊंची पहाड़ी है पीबी यानी पीर बदेश्वर। जबकि इस पहाड़ी का वास्तिवक नाम है वीबी जो महादेव के अवतार वीर भद्रेश्वर के मंदिर की वजह से पड़ा था। सरहदों की लड़ाई ने महादेव को कभी वीर से पीर बनाया तो कभी पीर से वे फिर वीर बन गए। दोनों ही देशों के लिए यह पहाड़ी सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण रखा जाता है और राजौरी के रास्ते भारत में घुसने वाले आतंकियों के लिए भी सबसे बड़ी चुनौती इसे पार करना है। इसी के चलते पाकिस्तान इस पहाड़ी पर कब्जे के लिए हमेशा प्रयास करता रहा है।

Home / Astrology and Spirituality / Temples / सावन स्पेशल: सरहदों में कभी वीर तो कभी मुस्लिम पीर बने महादेव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.