scriptप्रियंका के बाद अब सेरेना भी डेंटिंग ऐप से जुड़ी, कहा- महिलाओं के लिए जरूरी मंच | after priyanka chopra serena williams join dating application bumble | Patrika News

प्रियंका के बाद अब सेरेना भी डेंटिंग ऐप से जुड़ी, कहा- महिलाओं के लिए जरूरी मंच

locationनई दिल्लीPublished: Mar 21, 2019 04:37:03 pm

Submitted by:

Mazkoor

सेरेना ने कहा- महिलाओं के लिए प्रभावशाली मंच
वह बतौर इंवेस्टर इस कंपनी से जुड़ी हैं
प्रियंका चोपड़ा इस कंपनी में हैं पार्टनर

Serena Williams

प्रियंका के बाद अब सेरेना भी डेंटिंग ऐप से जुड़ी, कहा- महिलाओं के लिए जरूरी मंच

लॉस एंजेलिस : बॉलीवुड और हॉलीवुड की चर्चित कलाकार प्रियंका चोपड़ा के बाद अब विश्व और अमरीका की दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने भी सोशल और डेटिंग एप्लिकेशन ‘बम्बल’ से जुड़ने की घोषणा की है। इसकी जानकारी ‘बम्बल’ ने दी। सेरेना इस डेटिंग ऐप से वह इन्वेस्टर और सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ीं हैं। ऐप से जुड़ने के बाद सेरेना ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी से यही सीखा है कि महिलाओं को बोलने और उनकी आवाज सुनने के लिए उन्हें एक मंच देना काफी प्रभावशाली हो सकता है। यह बेहद जरूरी है कि उनके पास ऐसा अपना ऐसा कोई मंच हो।

पिछले साल प्रियंका ने किया था ज्वॉइन
प्रियंका चोपड़ा इस डेटिंग ऐप से पिछले साल अक्टूबर में जुड़ी थीं। उन्होंने न सिर्फ इस ऐप में इन्वेस्ट कर रखा है, बल्कि इस कंपनी की वह साझीदार और सलाहकार भी हैं। इस कंपनी में प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर अंजुला भी सलाहकार हैं।

जल्द ही भारत में होगा शुरू
बम्बल एक लोकेशन बेस्ड ऐप है। यह जल्द ही भारत में भी अपनी सेवाएं शुरू करने वाला है। इस एप के महिलाएं रोमांस और प्यार के लिए पार्टनर की तलाश कर सकती हैं और दोस्त भी बना सकती हैं। बम्बल समलैंगिकों को भी अपने लिए दोस्त और पार्टनर ढूंढ़ने की सुविधा देता है। इस ऐप के जरिये सिर्फ महिलाएं या लड़कियां ही पहल कर सकती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो