scriptइंडियन वेल्‍स ओपन में प्रजनेश ने दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत, 69वीं रैंकिंग के पियरे को हराया | big win prajnesh gunneswaran beat 69th ranking player benoit paire | Patrika News

इंडियन वेल्‍स ओपन में प्रजनेश ने दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत, 69वीं रैंकिंग के पियरे को हराया

locationनई दिल्लीPublished: Mar 09, 2019 09:12:39 pm

Submitted by:

Mazkoor

69वीं रैंकिंग के पियरे को हराया
युगल वर्ग में भारतीय चुनौती बोपन्‍ना के हाथ
द्विविज शरण नहीं बना सके मुख्‍य ड्रॉ में जगह

rohan bopanna

इंडियन वेल्‍स ओपन में प्रजनेश ने दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत, 69वीं रैंकिंग के पियरे को हराया

इंडियन वेल्‍स : भारत के उभरते टेनिस प्‍लेयर प्रजनेश गुणेश्वरन ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्‍होंने इंडियन वेल्स के पहले दौर में दुनिया के 69वें नंबर के खिलाड़ी बेइनोट पियरे को हरा कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। यह भी पहली बार ही है कि इस स्तर के एटीपी टूर्नामेंट के एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में वह खेल रहे हैं। उन्‍होंने फ्रांस के पियरे को 7-6 (5), 6-4 से मात दी।

अगले दौर में जार्जिया के वासिसलाश्विली से भिड़ेंगे
प्रजनेश का मुकाबला अगले दौर में दुनिया के18वें नंबर के खिलाड़ी जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाश्विली से होगा।

युगल में बोपन्ना एकमात्र भारतीय
इस टूर्नामेंट के युगल वर्ग में भारत के रोहन बोपन्ना भी खेल रहे हैं। उन्‍होंने कनाडा के शापोवालोव के साथ जोड़ी बनाई है। बोपन्‍ना के नियमित जोड़ीदार दिविज शरण के साथ संयुक्त रैंकिंग के आधार पर मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं मिल सकी। इसलिए उन्‍होंने यह निर्णय लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो