scriptबर्मिघम ओपन के एकल वर्ग में आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले | Birmingham Open women's singles semi-finals today | Patrika News

बर्मिघम ओपन के एकल वर्ग में आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

locationनई दिल्लीPublished: Jun 22, 2019 09:52:36 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम करने वाली विश्व की नंबर दो खिलाड़ी एश्ले बार्टी ( Ashleigh Barty ) आज बर्मिघम ओपन के सेमीफाइनल में बारबोरा स्ट्राइकोवा ( Barbora Strycova ) को चुनौती देंगी।

Ashleigh Barty

बर्मिघम ओपन के एकल वर्ग में आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

नई दिल्ली। बर्मिघम ओपन ( Birmingham Open ) के एकल वर्ग में आज दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। फ्रेंच ओपन चैंपियन एश्ले बार्टी ( Ashleigh Barty ) चेक रिपब्लिक की खिलाड़ी बारबोरा स्ट्राइकोवा ( Barbora Strycova ) के खिलाफ खेलेंगी। भारतीय समयानुसार एएनएन जोनस कोर्ट पर यह मुकाबला शाम को चार बजे से खेला जाएगा।

जूलिया गॉर्जेस और पेट्रा मार्टिक के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल

आज का दूसरा सेमीफाइनल मैच जर्मनी की जूलिया गॉर्जेस ( Julia Görges )और कोएशिया की पेट्रा मार्टिक ( Petra Martić ) के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार ये मैच शाम 5.15 बजे से एएनएन जोनस कोर्ट पर ही खेला जाएगा।
बर्मिघम ओपन महिला टेनिस: दुनिया की नंबर-1 नाओमी ओसाका टूर्नामेंट से बाहर

Julia Görges

बार्टी ने क्वार्टर फाइनल में वीनस विलियम्स को हराया

विश्व की नंबर-2 की खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने क्वार्टर फाइनल में अमरीका की वीनस विलियम्स को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। विश्व की 16 नंबर की महिला खिलाड़ी बारबोरा स्ट्राइकोवा ने अपने ही देश की क्रिस्टीना प्लाइकोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
Jelena Ostapenko ने योहाना कोंटा को बर्मिंघम ओपन में हराकर किया धमाका


पेट्रा मार्टिक ने क्वार्टर फाइनल में जेइना ओस्टापेंको को हराया

इस्ताबुल कप 2019 की विजेता पेट्रा मार्टिक ने क्वार्टर फाइनल में लातविया की जेइना ओस्टापेंको को हराया था। पेट्रा ने जेइना को 6-7, 7-5, 6-1 से हराया। सिंगल्स में 6 WTA खिताब जीत चुकी जूलिया गॉर्जेस ने क्वार्टर फाइनल के अपने मैच में यूलिया पुतिनत्सेवा को सीधे सेटों में 6-3,6-2 से हराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो