script

पूर्व टेनिस चैंपियन को रेप के आरोप में 6 साल की सजा

Published: May 18, 2015 06:15:00 pm

पूर्व
ग्रेंड स्लैम चैंपियन बॉब हेविट को साउथ अफ्रीकी कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई है

bob hewitt

bob hewitt

जोहानसबर्ग। पूर्व ग्रेंड स्लैम चैंपियन बॉब हेविट को साउथ अफ्रीकी कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई है। हेविट को दक्षिण अफ्रीका में अस्सी के दशक के शुरू में युवा लड़कियों से बलात्कार करने का दोषी पाया गया था। ऑस्ट्रेलिया के जन्मे 75 वर्षीय हेविट इन लड़कियों को कोचिंग देते थे। उन पर ये आरोप 2013 में तीन महिलाओं ने लगाए थे।

सजा सुनाए जाने से पहले हेविट ने कोर्ट से अनुरोध किया कि उनकी खराब तबियत के बारे में सोचा जाए । साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें काफी धमकियां मिल रही है। हेविट ने कहा कि उन्हें 2011 में हार्ट अटैक भी आया था। वहीं कोर्ट ने हेविट की जमानत को मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया है, जब उनकी लीगल टीम सजा को अपील करेगी। आपको बता दें कि हेविट ने 1960-70 के दशक में अपने करियर में नौ ग्रेंड स्लैम डबल्स और छह मिक्सिड डबल्स टाइटल्स जीते थे।

सजा सुनाए जाने से पहले समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार साउथ गुआटेंग हाईकोर्ट में जज बर्ट बाम ने बताया था कि कभी युगल का स्टार रहे हेविट के खिलाफ काफी सबूत हैं। सुनवाई के दौरान पीडितों ने बताया था कि जब वे युवा थी उस समय हेविट ने निजी टेनिस कोचिंग के दौरान उनके साथ दुराचार किया।

बाम ने कहा था, “समय अपराध को खत्म नहीं कर सकता। एक दोषी व्यक्ति को सजा मिलनी चाहिए।” वहीं एक महिला ने कहा था कि हेविट ने उसके साथ दुराचार किया था और उससे कहा था कि “बलात्कार आनंददायक होता है।” एक पीडिता ने कहा था कि पूर्व चैंपियन ने उसके साथ 1982 में अपनी कार में रेप किया था, जब वो 12 साल की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो