scriptपूर्व टेनिस ग्रेंड स्लैम चैंपियन रेप के आरोप में दोषी करार | Former tennis Grand Slam champion Bob Hewitt found guilty in rape case | Patrika News
Uncategorized

पूर्व टेनिस ग्रेंड स्लैम चैंपियन रेप के आरोप में दोषी करार

पूर्व टेनिस ग्रेंड स्लैम चैंपियन बॉब हेविट को युवा लड़कियों से बलात्कार करने का
दोषी पाया गया

Mar 23, 2015 / 09:30 pm

सुभेश शर्मा

जोहानबर्ग। ऑस्ट्रेलिया में जन्में पूर्व टेनिस ग्रेंड स्लैम चैंपियन बॉब हेविट को दक्षिण अफ्रीका में अस्सी के दशक के शुरू में युवा लड़कियों से बलात्कार करने का दोषी पाया गया है। हेविट इन लड़कियों को कोचिंग देते थे। 75 वर्षीय हेविट ने खुद को निर्दोष बताया। उन पर ये आरोप 2013 में तीन महिलाओं ने लगाये थे।
आपको बता दें कि उनपर रेप के दो और हमला करने का एक आरोप लगा है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार साउथ गुआटेंग हाईकोर्ट में जज बर्ट बाम ने बताया कि कभी युगल का स्टार रहे हेविट के खिलाफ काफी सबूत हैं। सुनवाई के दौरान पीडितों ने बताया कि जब वे युवा थी उस समय हेविट ने निजी टेनिस कोचिंग के दौरान उनके साथ दुराचार किया।

बाम ने कहा, “समय अपराध को खत्म नहीं कर सकता। एक दोषी व्यक्ति को सजा मिलनी चाहिए।” वहीं एक महिला ने कहा कि हेविट ने उसके साथ दुराचार किया था और उससे कहा था कि “बलात्कार आनंददायक होता है।” एक पीडिता ने कहा कि पूर्व चैंपियन ने उसके साथ 1982 में अपनी कार में रेप किया था, जब वो 12 साल की थी।

Home / Uncategorized / पूर्व टेनिस ग्रेंड स्लैम चैंपियन रेप के आरोप में दोषी करार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो