scriptफ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने डोमिनिक थीम को हराकर 12वीं बार जीता खिताब | French Open: Rafal Nadal won the title 12 times for defeating Dominic Thiem | Patrika News

फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने डोमिनिक थीम को हराकर 12वीं बार जीता खिताब

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2019 06:27:42 am

Submitted by:

Anil Kumar

राफेल नडाल ने करियर का 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।
सबसे अधिक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने जीते हैं।
ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने अब तक कोई भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है।

राफेल नडाल ने 12वीं बार फ्रेंच ओपन जीता

फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल ने डोमिनिक थीम को हराकर 12वीं बार जीता खिताब

पेरिस। वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल ( Rafael Nadal ) ने रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में ऑस्ट्रिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी डोमिनिक थीम को मात दी। इस जीत के साथ नडाल ने अब तक सबसे अधिक फ्रेंच ओपन जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। अपने करियर में 12वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने के लिए नडाल ने ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया। नडाल का यह कुल मिलाकर 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने पुरुषों में सबसे अधिक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

राफेल नडाल और डोमिनिक थीम

आस्ट्रेलियाई एश्ले बार्टी को मिली बड़ी कामयाबी, जीता पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब, देखे वीडियो

थीम ने नडाल को दी कड़ी टक्कर

वर्ल्ड नंबर-4 थीम के खिलाफ नडाल शुरुआत से ही दमदार फॉर्म में नजर आए। पहले सेट में हालांकि, थीम ने भी आसानी से हार नहीं मानी। पहले सेट में एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन नडाल ने अपने खेल को बेहतर किया और फोरहैंड एवं बैकहैंड का शानदार उपयोग करते हुए बढ़त बना ली। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे सेट में दमदार टक्कर देखने को मिली। 5-5 की बराबरी पर थीम ने दमदार ग्राउंडस्ट्रोक्स खेले और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। तीसरे सेट में हालांकि, नडाल ने थीम को कोई मौका नहीं दिया। शुरुआत से ही नडाल अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी नजर आए। उन्होंन 4-0 की बढ़त बनाई और फिर 6-1 के बड़े अंतर से सेट जीत लिया। नडाल ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन चौथे सेट में भी जारी रखा। उन्होंने 6-1 से सेट और मैच अपने नाम किया।

फ्रेंच ओपन टेनिस में बड़ा उलटफेर, गैरवरीय खिलाड़ी सिनियाकोवा ने विश्व नंबर एक ओसाका को चौंकाया

थीम को पहले ग्रैंड स्लैम का इंतजार

इस मैच में नडाल ने कुल 38 विनर्स लगाए जबकि थीम 31 विनर्स ही दाग पाए। स्पेनिश खिलाड़ी ने थीम के 38 के मुकाबले केवल 31 अनफोसर्ड एरर किए। यह मुकाबला कुल तीन घंटे और एक मिनट तक चला। पिछले साल भी फ्रेंच ओपन का फाइनल इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ही हुआ था जिसमें नडाल ने ही बाजी मारी थी। थीम को अभी भी अपने करियर में पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो