scriptWTA Ranking : सिमोना हालेप और राफेल नडाल शीर्ष पर कायम | Simona Halep still number 1 in WTA ranking | Patrika News

WTA Ranking : सिमोना हालेप और राफेल नडाल शीर्ष पर कायम

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2018 04:36:35 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को जारी पुरुष पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। नडाल 8,760 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने भी अपना दूसरा स्थान कायम रखा है। फेडरर के रैंकिंग में 6,900 अंक हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक शीर्ष-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

नई दिल्ली। रोमानिया की महिला खिलाड़ी सिमोना हालेप ने सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजा रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। वहीं डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

इलिना स्वितोलिना को एक स्थान का फायदा –
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा और यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। यह दोनों क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर आ गई हैं। जापान की नाओमी ओसाका ने भी दो स्थानों की छलांग लगाई है और छठा स्थान हासिल किया है। फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया को चार स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और अब वह आठवें स्थान पर आ गई हैं। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा सातवें स्थान पर कायम हैं।

जुलिया जॉर्जेस 10वें स्थान पर कायम –
अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस नौवें और जर्मनी की जुलिया जॉर्जेस 10वें स्थान पर कायम हैं। रूस की दारिया कासाटकिना ने लातविया का येलेना ओस्टापेंको को 12वें स्थान से हटाकर एक स्थान नीचे पहुंचा दिया है। बेल्जियम की इलिसे मेर्टेस ने एक स्थान चढ़कर 14वां स्थान हासिल किया है और स्पेन की गर्बिने मुगुरुजा को 15वें स्थान पर ढकेल दिया। बेलारूस की अर्यना साबालेंका चार स्थान की छलांग के साथ 16वें स्थान पर आ गई हैं। वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली प्यूटरे रिको की मोनिका पुइग नौ स्थान की छलांग के साथ 42वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

 

halep

नडाल शीर्ष पर कायम –
वहीं स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को जारी पुरुष पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। नडाल 8,760 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने भी अपना दूसरा स्थान कायम रखा है। फेडरर के रैंकिंग में 6,900 अंक हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक शीर्ष-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गेल मोनफिल्स को एक स्थान का नुकसान –
जापान के योशिहितो निशिओका ने रैंकिंग में 76 स्थान की छलांग लगाई है और वह अब वह 95वें स्थान पर आ गए हैं। उन्हें यह फायदा शेनझेन ओपन में रविवार को फ्रांस के पिएरे ह्यूज हेर्बट के ऊपर मिली जीत के कारण हुआ है। फ्रांस के गेल मोनफिल्स को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 39वें स्थान पर आ गए हैं। आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनयोर दो स्थान चढ़कर 38वें स्थान पर आ गए हैं। बोसनिया हर्जेगोविना के दामिर डजुमहुर को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और अब वह 40वें स्थान पर आ गए हैं। सर्बिया के नोवाक जोकोविक तीसरे, अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो चौथे, जर्मनी के एलेक्जेडर ज्वेरेव पांचवें, क्रोएशिया के मारिन सिलिक छठे, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें, बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव आठवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन नौवें और अमेरिका के जॉन इश्नेर 10वें स्थान पर कायम हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो