scriptus open 2023 rohan bopanna becomes oldest man in open era to reach mens doubles grand slam final with matthew ebden | US Open 2023 में रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, साढ़े 43 की उम्र में किया ये कमाल, अब नजर खिताब पर | Patrika News

US Open 2023 में रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, साढ़े 43 की उम्र में किया ये कमाल, अब नजर खिताब पर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 08, 2023 09:11:13 am

Submitted by:

lokesh verma

Rohan Bopanna US Open 2023 : भारतीय टेनिस स्‍टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने यूएस ओपन 2023 में इतिहास रच दिया है। साढ़े 43 वर्षीय बोपन्‍ना ने यूएस ओपन के फाइनल तक का सफर पूरा कर लिया है। अब वह फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

rohan-bopanna.jpg
US Open 2023 में रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, साढ़े 43 की उम्र में किया ये कमाल।
Rohan Bopanna US Open 2023 : भारतीय टेनिस स्‍टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने यूएस ओपन 2023 में इतिहास रच दिया है। साढ़े 43 वर्षीय बोपन्‍ना ने यूएस ओपन के फाइनल तक का सफर पूरा कर लिया है। अब वह फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ बोपन्‍ना ने गुरुवार रात कमाल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में फ्रांस की पियरे हुगुएस हर्बर्ट और निकोलस माहुत की जोड़ी को सीधे सेटों में हरा दिया। यह दूसरी बार है जब बोपन्‍ना दूसरी बार अपने टेनिस करियर में ग्रैंडस्लैम मेंस डबल्स के फाइनल में पहुंचने में सफल हो सके हैं। भारत के लिए इससे पहले डबल्स में महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी ये कमाल कर चुकी है। कई टाइटल भी जीतने के साथ पेस और भूपति की जोड़ी पहले पायदान पर भी रही।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.