scriptसंक्रांति पर गए थे गांव, लौटे तो घर में हो चुकी थी चोरी | 1.5 million theft | Patrika News

संक्रांति पर गए थे गांव, लौटे तो घर में हो चुकी थी चोरी

locationटीकमगढ़Published: Jan 18, 2019 08:29:36 pm

Submitted by:

anil rawat

शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग अपने घर वापस आए। यहां पर तो घर का ताला टूटा हुआ था।

1.5 million theft

1.5 million theft

टीकमगढ़. स्थानीय भटनागर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर से सूने घर को निशाना बनाया। मकान मालिक संक्रांति के पर्व पर अपने घर गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब वापस घर पहुंचे तो सारा सामान चोरी हो चुका था। पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
भटनागर कॉलोनी निवासी भूपेन्द्र सिंह बुंदेला संक्रांति के पर्व पर 14 जनवरी को अपने गांव कांटी गए हुए थे। उनका पूरा परिवार भी उनके साथ गांव गया था। तीन-चार दिन गांव में रूकने के बाद भूपेन्द्र सिंह बुंदेला शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग अपने घर वापस आए। यहां पर तो घर का ताला टूटा हुआ था। ताला टूटा देखकर उनका माथा ठनका और जल्द ही अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा। अंदर रखी अलमारी का लॉक भी टूटा था और उसका पूरा सामान बेड पर बिखरा पड़ा था।

यह सामान हुआ चोरी: भूपेन्द्र सिंह बुंदेला की पत्नि बसंत राजा बुंदेला ने बताया कि चोर उनके घर से 2 तौला सोने का हाल, 2 सोने की अंगूठी, कान की छुमकी और टॉक्स, 5 जोड़ी चांदी की पायल एवं अलमारी में रखे 5 हजार रूपए नकद चोरी कर ले गए है। उन्होंने इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपए बताई है। घर में हुई चोरी के की सूचना परिजनों ने तत्काल ही पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की पूरी जांच कर मामला दर्ज कर लिया है।
सूने घर को बना रहे निशाना: विदित हो कि पिछले कुछ समय से नगर में जितनी भी चोरियां हो रही है, सभी में चोर सूने घरों को निशाना बना रहे है। इससे साफ है कि चोर पहले मुहल्ले की रैकी करते है और सूने घर को चिंहित करते है। विदित हो कि लगभग एक पखवाड़ा पूर्व चोरों ने नगर भवन के सामने भी एक सूने घर को अपना निशाना बनाया था। हालांकि पुलिस ने इस चोरी का खुलासा महज दो दिन के अंदर कर दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो