इस दौरान उन्होंने निवाड़ी जिले के ग्राम खिस्टौन के किसान मधूसूदन से भी संवाद किया। उन्होंने किसान मधूसूदन से फसल क्षति के किए गए सर्वे की जानकारी ली और जिला प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे कार्य की सराहना की। किसान मधूसूदन ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैंने गेहूं की फसल बोई थी, जो कि असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से नष्ट हो गई थी। जिस पर विधायक और कलेक्टर द्वारा तुरंत ही फसल का निरीक्षण कर सर्वे कार्य करवाया गया। जिससे मुझे आज यह राहत राशि मिली है।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने बताया कि गत दिनों असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से निवाड़ी जिले के 54 ग्रामों में 19 हजार 523 किसानों की 7 हजार 597 हैक्टेयर रकबे में फसलों को क्षति हुई थी। जिनमें निवाड़ी तहसील के 18 ग्राम के 8 हजार 571 किसान किया गया है। पृथ्वीपुर तहसील के 36 ग्रामों के 10 हजार 952 किसानों की फसलों को क्षति हुई थी। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 54 ग्रामों में 19 हजार 523 किसानों की 7 हजार 597 हैक्टेयर रकबे में फसलों को क्षति होने पर 14 करोड़ 23 लाख 83 हजार रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। जिसका सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण प्रारंभ किया गया है।