scriptहर महीने बढ़ रहे सिलेंडर के दाम, गृहस्थी का बिगड़ा बजट | 11 rupees increase in January and 16 rupees in February | Patrika News

हर महीने बढ़ रहे सिलेंडर के दाम, गृहस्थी का बिगड़ा बजट

locationटीकमगढ़Published: Feb 14, 2020 08:05:59 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

रसौई गैस सिलेंडर के दाम बढऩे से गृहणियों में चर्चा का बिषय बन गया है।

 11 rupees increase in January and 16 rupees in February

11 rupees increase in January and 16 rupees in February

टीकमगढ़.रसौई गैस सिलेंडर के दाम बढऩे से गृहणियों में चर्चा का बिषय बन गया है। हर माह बढ़ रहे सिलेंडर के दामों ने घर के मुखिया की जेब तो पतली हो ही रही है। इसके साथ ही रसौई का बजट भी बिगाड़ दिया है। जहां सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को राहत और बिना सब्सिडी वालों की परेशानी बढ़ गई है।
हर माह बढ़ रहे रसौई गैस सिलेंडर के दामों से गृहणियों का बजट को बिगड़ा है। रसौई गैस के दामों में १४४ रुपए की वृद्धि होने से रोजमर्रा वाली वस्तुओं पर भी असर पड़ा है। वहीं बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को पूरा देना पड़ेगा। वहीं सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राशि चुकाने के बाद कुछ ही दिनों में वापस मिल जाएगा।
यह बड़े सिलेंडर के दाम
गैस एजेंसी संचालक संजय गर्ग का कहना था कि दिसम्बर में रसाई गैस सिलेंडरों के दाम ११ रुपए बढ़ाए गए थे। जहां १४ किलो का एक सिलेंडर ७७९ से ७९० रुपए का हो गया था। जिसकी राशि को १ जनवरी से लागू किया गया था। इसके बाद १२ फरवरी को १४४ रुपए बढ़ाए गए है। जिसकी कीमत ९३३. ५० रुपए हो गई है। जिसके कारण उपभोक्ताओं की रसौई का बजट बिगड गया है।
गैस सिलेंडर के दाम बढऩे से घर के खर्च में कटौती हो गई है। इसके साथ ही रसौई की अन्य वस्तुएं भी मंहगी हो गई है। दैनिक खर्चो में परहेज नहीं कर पा रहे है। जिसके कारण अब घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।
नीलम वर्मा मऊचुंगी टीकमगढ़।
सरकार वेतन में तो कोई वृद्धि कर ही नहीं रही है। लोगों की जरूरतों वाली वस्तुओं को मंहगी कर रही है। जिसका असर घर पर पड़ता है। हर माह सिलेंडरों के दाम बढ़ा रही है। जिन्हें सब्सिडी मिल रही है, उन्हें तो राहत है। जिन्हे सब्सिडी नहीं मिल रही है उन्हें घर चलने में परेशानी होने लगी है।
राजकुमारी प्रजापति केशव कॉलोनी ढोंगा रोड़ टीकमगढ़
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो