scriptलड़की को बदनाम करने पूरे गांव में चिपका दिए पोस्टर | Accused arrested | Patrika News

लड़की को बदनाम करने पूरे गांव में चिपका दिए पोस्टर

locationटीकमगढ़Published: Mar 15, 2019 08:52:55 pm

Submitted by:

anil rawat

यह दोनो साथ में पढ़ते थे। इन दोनों की फोन पर बातें भी होती थी। लड़की से होने वाली इन बातों को लड़का प्रेम समझ बैठा

Accused arrested

Accused arrested

पलेरा. एक लड़की को बदनाम करने के लिए एक युवक ने उसके गांव की दीवालों पर पोस्टर चिपका दिया। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है। लड़की द्वारा लड़के से बात करने से मना करने पर यह किया गया था।
स्थानीय नारदगंज में निवास करने वाले सौरभ पुत्र रवि सोनी की एक लड़की से मित्रता थी। यह दोनो साथ में पढ़ते थे। इन दोनों की फोन पर बातें भी होती थी। लड़की से होने वाली इन बातों को लड़का प्रेम समझ बैठा। वहीं कुछ समय पूर्व लड़की ने पढऩा छोड़ दिया था और वह अपने गांव में ही रहती थी। इस बीच सौरभ उसे लगातार फोन करता रहता था। लेकिन जब लड़की ने सौरभ को फोन करने से मना कर दिया तो वह आपे से बाहर हो गया। इस बीच कुछ दिन पूर्व सौरभ ने लड़की को चेतावनी भी दी थी कि यदि वह उससे बात नही करेगी तो वह उसे बदनाम कर देगा।

लगा दिए पोस्टर: इस धमकी के बाद भी जब लड़की नही मानी तो शुक्रवार को सौरभ ने उसके गांव में उसके पोस्टर लगा दिए। इन पोस्टरों पर लड़की के संबंध में ऊलजलूल बातें लिखकर उस पर दो लड़कों के नाम भी लिख दिए। जब गांव में लोगों ने इन पोस्टरों को देखा तो लड़की के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने जब यह पोस्टर देखे तो वह भी परेशान हो उठे। इसके बाद परिजनों ने लड़की से सारी बात पूछी। इस पर लड़की ने परिजनों को पूरा बात बता दी।
कराया मामला दर्ज: गांव में चिपके पोस्टरों के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। यहां पर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी सौरभ के खिलाफ धारा 354ए, 501, 502, 506, 509 एवं ११/12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार भी कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो