script

गंभीर मारपीट कर 10 हजार लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

locationटीकमगढ़Published: Feb 20, 2020 12:09:55 pm

Submitted by:

anil rawat

आरोपी पूर्व में भी पुलिस अभिरक्षा से हो चुका है फरार, दुष्कर्म का है आरोपी

Accused of rape

Accused of rape

टीकमगढ़. व्यापारी से गंभीर मारपीट कर 10 हजार लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। विदित हो कि आरोपी पर जहां दुष्कर्म का मामला दर्ज है, वहीं पूर्व में वह पुलिस अभिरक्षा से भी फरार हो चुका है।


बुधवार को एएसपी एमएल चौरसिया ने पुलिस कंट्रोल रूप में लूट की घटना का खुलासा किया। चौरसिया ने बताया कि 18 फरवरी को मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नंदनवारा निवासी सुखराम साहू 62 वर्ष मूसली खरीदने के लिए ग्राम राजनगर जा रहा था। अपनी मोपेड से जा रहे सुखराम जब राजनगर गांव के पास ही बने एक नाले के पास पहुंचे तभी ग्राम राजनगर निवासी रविन्द्र अहिरवार वहां पहुंच गया और उसने सुखराम को रोक लिया। इससे पहले की सुखराम कुछ समझ पाता रविन्द्र ने लाठी से उस पर हमला कर दिया।

 

 

रविन्द्र के वार से सुखराम के सिर एवं हाथ में चोट आई और वह नीचे गिर पड़े। इस पर रविन्द्र ने उन पर कुछ और वार किए और उनकी जेब से 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। वहीं सुखराम की चीख सुनकर पास ही अपने कुएं पर काम रहा घमंडी अहिवार वहां पहुंचे और उसने सुखदाम को चौकी पहुंचाया। यहां पर सुखराम की गंभीर हालत देखकर पुलिस ने एम्बूलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेज दिया।


आरोपी गिरफ्तार: सुखराम साहू के पुत्र महेश की शिकायत पर पुलिस ने रविन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। वहीं दिन-दहाड़े हुई इस घटना को लेकर एसपी अनुराज सुजानिया ने भी पुलिस को जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र अहिरवार को उसके गांव राजनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने उसके पास से लूट की पूरी राशि भी जब्त कर ली है। मामला का खुलासा करते हुए एएसपी चौरसिया ने बताया कि आरोपी रविन्द्र आदतन अपराधी है। रविन्द्र की गिरफ्तारी में एसआई नीतेश जैन, आरक्षक सुमित, अमित, अजीत, जगभान एवं यशवंत साथ रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो