यह बनाए गए बूथ
जिले में 7 अप्रैल को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिले में पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान के लिए 2 लाख 23 हजार 950 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफ लता के लिए जिले में कुल 1698 बूथ , बी टाईप 1519 और सी टाईप 91 बनाए गए है। पल्स पोलियों के अभियान को सफल बनाने के लिए मोबाइल टीम 11 और ट्रांजिट टीम 77 बनाई गई है। अभियान के लिए जिले में 3396 कार्यकर्ता और 192 सुपरवाईजरों को नियुक्त किया गया है
बैठक में यह रहे उपस्थित
पल्स पोलियों बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. वर्षा राय , डीआईओ पीके माहौर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेश त्रिपाठी, आयुष अधिकारी डॉ. एके उपाध्याय मौजूद रहे।