scriptजमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल | Air firing investigation | Patrika News

जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

locationटीकमगढ़Published: Jul 16, 2019 08:23:32 pm

Submitted by:

anil rawat

पुलिस ने दर्ज किया मामला, हवाई फायरिंग की हो रही जांच

Air firing investigation

Air firing investigation

टीकमगढ़(बल्देवगढ़). समीपस्थ ग्राम कुड़ीला में जमीन के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर दोनों पक्षों की ओर मामला दर्ज कर लिया हैं। घटना के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायर करने का भी आरोप लगाया हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।


कुड़ीला निवासी राम सिंह ठाकुर एवं अमर सिंह के बीच एक जमीन खरीदने को लेकर विवाद हो गया। गांव के देवी सिंह द्वारा बेची जा रही जमीन को यह दोनों खरीदना चाहते थे। इसी बात को लेकर इन दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा की नौबत मारपीट पर आ गई। बीती रात दोनों पक्षों में हुई मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया हैं।

 

यह हैं मामला: मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शैलेन्द्र सक्सेना ने बताया कि कुड़ीला निवासी देवी सिंह अपनी जमीन बेच रहे थे। इस जमीन को खरीदने के लिए राम सिंह ठाकुर सोमवार को देवी सिंह के साथ टीकमगढ़ पहुंचें। देवी सिंह द्वारा जमीन बेचे जाने की सूचना पर गांव के ही अमर सिंह टीकमगढ़ पहुंच गए और उन्होंने यहां पर विवाद कर दिया। अमर सिंह का कहना था कि इस जमीन के लिए वह पहले ही देवी सिंह को कुछ रुपए एडवांस में दे चुके हैं। टीकमगढ़ में विवाद होने के कारण राम सिंह इस जमीन को नही खरीद सके और वह वापस आ गए। इसी बात को लेकर सोमवार की रात्रि 11 बजे के लगभग अमर सिंह अपने साथी मानवेन्द्र सिंह, चतुर सिंह एवं नरेन्द्र सिंह के साथ राम सिंह के घर पहुंचे। उस समय राम सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे। जमीन के विवाद पर अमर सिंह ने राम सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर इन लोगों ने राम सिंह के साथ मारपीट कर दी। वहीं राम सिंह के परिजन भी बाहर आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा हैं कि इस घटना में अमर सिंह द्वारा दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया गया हैं। राम सिंह के पक्ष के लोगों ने इसका वीडियो भी पुलिस को सौंपा हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।


एडवांस को लेकर विवाद: इस जमीन खरीदने के मामले को लेकर दोनों पक्षों का अपना दावा हैं। दोनों पक्षों के लेागों का कहना हैं कि वह इस जमीन को खरीदने के लिए पहले एडवांस दे चुके हैं। यह जमीन दोनों के खेतों के पास लगी हुई बताई जा रही हैं। इसी कारण दोनों लोग इसे खरीदना चाहते हैं। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि जमीन को लेकिर एडवासं रुपए किसने पहले दिए थे।


कहते हैं अधिकारी: दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया हैं। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। हवाई फायर के मामले की पुलिस जांच कर रही हैं। वीडियो में हवाई फायर करते हुए न तो कोई दिखाई दे रहा हैं और न ही किसी के हाथ में हथियार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।- शैलेन्द्र सक्सेना, थाना प्रभारी, कुड़ीला।

ट्रेंडिंग वीडियो