script

पांचवें दिन चयनित हुए 380 प्रतिभागी, 3700 ने लगाई दौड़

locationटीकमगढ़Published: Feb 08, 2019 08:44:51 pm

Submitted by:

anil rawat

आर्मी भर्ती रैली के पांचवें दिन शुक्रवार को 380 युवाओं का चयन किया गया। इसके पूर्व 3700 युवाओं ने दौड़ में शामिल होकर अपनी किस्मत अजमाई।

Army recruitment rally

Army recruitment rally

टीकमगढ़. आर्मी भर्ती रैली के पांचवें दिन शुक्रवार को 380 युवाओं का चयन किया गया। इसके पूर्व 3700 युवाओं ने दौड़ में शामिल होकर अपनी किस्मत अजमाई। आर्मी भर्ती के लिए शुक्रवार को 5822 आवेदकों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। आर्मी भर्ती रैली के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए है।
स्थानीय ढोंगा मैदान पर आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती 15 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 3 दिन चयनित उम्मीदवारों का मेडीकल एवं शारीकिर परीक्षण किया जाएगा। आर्मी भर्ती के लिए 71 हजार से अधिक युवाओं ने ऑन लाईन पंजीयन कराया था। इन युवाओं को प्रतिदिन औसत 6 हजार के हिसाब से कॉल लेटर जारी किए गए थे। लेकिन किसी भी दिन पूरे युवा भर्ती रैली में शामिल नही हुए है। शुक्रवार को भी आर्मी द्वारा 5822 युवाओं को कॉल लेटर जारी कर भर्ती के लिए बुलाया गया था। लेकिन इसमें से केवल 3700 युवा ही भर्ती के लिए उपस्थित हुए। शाम को दौड़ के बाद 380 युवाओं का चयन कर लिया गया था।

हर जगह दिख रहे युवा: आर्मी भर्ती के लिए शहर में आने वाले युवाओं हर कहीं दिखाई दे रहे है। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि बाहर से आने वाले युवा सीधे भर्ती स्थल पहुंचे। यहां पर इनके रूकने एवं खाने-पीने की सारी व्यवस्थाएं की गई है। बाहर से आने वाले युवाओं से शहर की शांति व्यवस्था किसी प्रकार से बाधित न हो, इसलिए प्रशासन भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने वाले युवाओं को सीधे अपने गंत्वय तक भेजने के लिए भर्ती स्थल से ही बसों की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन इसके बाद भी यह युवा पूरे शहर में दिखाई दे रहे है। भीड़ भाड़ वाले इलाकें में यह युवा कभी भी हो-हल्ला करने लगते है। इससे लोग कई बार तो परेशान हो जाते है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो