scriptबच्चों के लिए खेल मैदान एवं शिक्षक की व्यवस्था करें | Arrange a playground and teacher for children | Patrika News

बच्चों के लिए खेल मैदान एवं शिक्षक की व्यवस्था करें

locationटीकमगढ़Published: Mar 17, 2019 01:19:40 am

केन्द्रीय विद्यायल की समीक्षा बैठक

Arrange a playground and teacher for children

Arrange a playground and teacher for children

टीकमगढ़. बच्चों के लिए उचित खेल मैदान एवं अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की जाए। बच्चों को शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों के लिए भी संपूर्ण सुविधाएं मिलनी चाहिए। यह बात कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने केन्द्रीय विद्यायल की समीक्षा बैठक में कहीं।
शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एजेंडा अनुसार प्रत्येक बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बच्चों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था की जाए एवं अनुभवी खेल शिक्षक की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए खेल भी आवश्यक है। वहीं बैठक में कक्षा 11वी प्रारंभ करने के लिए इसे नए भवन में शिफ्ट करने की बात कहीं गई। इस पर कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के बाद जुलाई में इसे नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं अपर संचालक शिक्षा नीतू माथुर, केन्द्रीय विद्यालय की प्राचार्य सपना, नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री केके शर्मा, संगीतज्ञ उम्मेद खां, विद्यालय के शिक्षक आकाश अग्रवाल, रामकिंकर, अभिषेक सिंह, विवेक मिश्रा, एसआर साहू सहित समिति के अनय सदस्य उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो