scriptशहर के कंटेनमेंट जोनों में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तैनात | Ban on Mamoun door as well | Patrika News

शहर के कंटेनमेंट जोनों में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तैनात

locationटीकमगढ़Published: Jul 12, 2020 08:39:51 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

लोगों की लापरवाही खतरा न बने, उसके लिए प्रशासन ने कंटेनमेंंट एरिया में बैरीगेट्स लगे देखे गए।

 Ban on Mamoun door as well

Ban on Mamoun door as well

टीकमगढ़.लोगों की लापरवाही खतरा न बने, उसके लिए प्रशासन ने कंटेनमेंंट एरिया में बैरीगेट्स लगे देखे गए। उन गलियों में आने-जाने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात था। जहां-जहां प्रतिबंधित एरिया घोषित किया था। वहां पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पुलिस जवानों और नगरपालिका के लोग दिखाई दे रहे थे। इस प्रमुख उद्देश्य था कि छोटी सी लापरवाही शहर के लिए खतरा नहीं बन पाए।
तीन दिन के लॉकडाउन को पत्रिका की टीम ने शनिवार की सुबह से दोपहर तक देखा तो सड़कों पर सन्नाटा और प्रत्येक प्रतिबंधित एरिया के मुख्यद्वार पर टेंट लगा हुआ था। उस टेंट में पास नगरपालिका कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी और पुलिस जवान तैनात था। इसके साथ ही जहां बैरीगेट्स नहीं थे। वहां पर एक जवान को खड़ा होते देखा गया। प्रतिबंधित एरिया के अंदर वाले लोग गलियों में बैठकर बाहर का नजारा देख रहे थे। यह लापरवाही कैसे हुई। इस पर चर्चा करत लोग देखे गए। इसके साथ ही राजमहल रोड़ से नरैया मोहल्ला की ओर जाने वाली गली में मशीन से सैनिटाइज किया जा रहा था।

मामौन दरवाजा पर भी रहा प्रतिबंध
जयस्तम्भ चौराहा के साथ पुराना वन विभाग चौराहा मिश्रा गली को भी बंद किया गया। कोराना संकमण बचाव के लिए प्रशासन सुबह से रात तक लोगों की सुरक्षा करती देखी जा रही है। जहां बैरीगेट्रस नहीं है, उन गलियों के सामने जवान को तैनात किया गया है।
लापरवाही नहीं बने खतरा
लापरवाही खतरा नहीं बने इसके लिए मामौन दरवाजा, जयस्तम्भ के पास, रतन चौराहा हिमालचल गली, बाला गली की सामने, राजमहल चौराहा के पास, बजरंग अखाड़ा के सामने की गली, रौरइया दरवाजा की गली, नरैया मोहल्ला, बौरी दरवाजा के साथ अन्य जगहों के अंदर आने जाने पर रोक लगा दी है।
जगह-जगह की जा रही चैकिंग
यातायात पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस द्वारा बाइकों पर एक से अधिक सवार और बिना मास्क के लोगों को रोका जा रहा है। उन्हें समझाया जा रहा है कि यह लापरवाही घर पर नहीं ले जाए। इस लापवाही से आप तो संक्रमित होते ही है। इसके साथ ही परिवार वालों को संक्रमित कर देते हो। जिसके लिए पुलिस द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ चैकिंग की जा रही
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो