scriptबाजार बंद, व्यापारियों से किया आह्वान, पेट्रोल पंप संचालक भी हुए बंद में शामिल | Bharat band | Patrika News
टीकमगढ़

बाजार बंद, व्यापारियों से किया आह्वान, पेट्रोल पंप संचालक भी हुए बंद में शामिल

केन्द्र सरकार द्वारा एससीएसटी एक्ट के लिए संविधान में किए गए संशोधन का विरोध अब सड़कों पर आ गया है।

टीकमगढ़Sep 06, 2018 / 11:23 am

anil rawat

Bharat band

Bharat band

टीकमगढ़. केन्द्र सरकार द्वारा एससीएसटी एक्ट के लिए संविधान में किए गए संशोधन का विरोध अब सड़कों पर आ गया है। इस विरोध के चलते आज सामान्य वर्ग के लोगों ने बाजार बंद का अव्हान किया है। इस अव्हान को जिले के तमाम व्यापारियों के समर्थन के साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपना समर्थन दिया है। वहीं बुधवार की शाम को सामान्य वर्ग के लोगों ने बाजार में निकल कर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अव्हान किया।
प्रदेश सरकार द्वारा पदोन्नति में आरक्षण और अब केन्द्र सरकार द्वारा एससीएसटी एक्ट के लिए लाए गए बिल के बाद सामान्य वर्ग के लोग खुलकर सरकार के विरोध में आ गए है। इस एक्ट का विरोध करते हुए लोगों ने जहां अपने घरों पर बैनर-पोस्टर लगा लिए है, वहीं आज सड़कों पर इसका विरोध करते हुए बाजार बंद कर अव्हान किया गया है। सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा पूर्व नियोजित इस बंद को सभी व्यापारियों का समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।
किया अव्हान: बुधवार को सामान्य वर्ग के लोगों के साथ ही सपाक्स, आरक्षण उन्मूलन क्रांतिदल के साथ ही सामान्य वर्ग के अन्य संगठनों ने बाजार में निकलकर व्यापारियों को पीले चावल दिए और अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अव्हान किया। विभिन्न संगठनों ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए दोपहर 3 बजे तक दुकानें बंद करने का अव्हान किया है।

पेट्रोल पंप रहेंगे बंद: इस बंद को पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया है। बुधवार को पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर दोहपर 1 बजे तक अपने पंप बंद करने की जानकारी दी है। पेट्रोल पंप संचालक राजेन्द्र दीक्षित, दिनेश श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, विश्व दीपक मिश्रा, संजय पंकज, अभय जैन सहित अन्य लोगों का कहना था कि सरकार समाज में विघटन पैदा करने का काम कर रही है। ऐसे एक्ट का हम सभी विरोध करते है।
धारा 144 लागू: इस बंद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क बना हुआ है। बंद के दौरान किसी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं बंद को देखते हुए पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो