Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेताओं का भाषण रोका, किसान बोले 15 साल से सुन रहे है राग अब ने चल है, यह भी हुआ

भाजपा नेताओं का भाषण रोका, किसान बोले 15 साल से सुन रहे है राग अब ने चल है, यह भी हुआ

2 min read
Google source verification
Opposition BJP

Opposition BJP

टीकमगढ़. हम आपका राग 15 सालों से सुनते आ रहे है। आपकी सरकार किसानों, गरीबों की नही पूंजी-पतियों की सरकार हैं। वर्षों से तो हमारी सुध ली नही। अब चुनाव आ रहा है तो किसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। किसानों की मुंह पर यह बाते सुनकर भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक असहज होते दिखाई दिए। निवाड़ी में निकाली गई किसान सम्मान यात्रा में किसानों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।


पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा किसान सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते गुरूवार को निवाड़ी विधानसभा में भी किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रीरामराजा सरकार ओरछा पहुंच कर भाजपा पदाधिकारियों ने भगवान के दर्शन किए और रथ यात्रा का शुभारंभ किया। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय यादव, क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पटैरिया, यात्रा प्रभारी अनूप दुबे सहित अनेक लोगों ने ओरछा से निवाड़ी के अंबेडकर तिराहे पर पहुंच कर एक सुसज्जित रथ पर भगवान बलराम का चित्र और हल को रखा। इसके बाद सम्मान यात्रा प्रारंभ की गई।


नही मिले किसान:

नगर से प्रारंभ हुई यह यात्रा ग्राम मुड़ारा, असाटी, बिनवारा, तरीचरकलां एवं पठाराम से होते हुए कुण्डार पहुंची। यहां पर रात्रि विश्राम किया गया। लेकिन इस यात्रा में इन गांवों में भाजपाईयों को दूर-दूर तक किसान नही दिखाई दिए। इस यात्रा में केवल हर गांव में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ही दिखाई दे रहे थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी मंच से सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए सीधे निकल गए।


यहां सुनाई खरी-खोटी:

जब यह यात्रा ग्राम मुड़ारा पहुंची तो यहां एक स्थान पर गांव के अनेक किसान बैठे हुए थे। किसानों को देखकर भाजपा पदाधिकारी उत्साहित हो गए। लेकिन जैसे ही यह लोग किसानों के पास पहुंचे उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई। किसानों का कहना था कि इस गांव में वर्षों से बिजली नही है। आज तक किसानों को मुआवजा नही मिला है। पानी के लिए पूरा गांव परेशान है।

आपके जनप्रतिनिधि उदासीन है। आज तक गांव की सुध नही ली। किसानों ने भाजपाईयों से सीधे कह दिया कि आपकी सरकार तो पूंजीपतियों की सरकार है। यही आलम ग्राम असाटी में देखने को मिला। यहां पर पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अपनी पूरी भड़ास नेताओं पर निकाली। इस दौरान कुछ नेताओं ने किसानों की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन किसानों पर कोई फर्क नही पड़ा।