scriptपत्नि के अवैध संबंधों के चलते की गई थी हत्या, 3 आरापियों को किया गिरफ्तार | Blind disclosure | Patrika News

पत्नि के अवैध संबंधों के चलते की गई थी हत्या, 3 आरापियों को किया गिरफ्तार

locationटीकमगढ़Published: Oct 26, 2018 12:14:28 pm

Submitted by:

anil rawat

पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भुगुआहार मौजा की जलंधर पहाड़ी पर मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

Blind disclosure

Blind disclosure

टीकमगढ़. पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भुगुआहार मौजा की जलंधर पहाड़ी पर मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या कर पहाड़ी पर फैंके गए शव के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने एक पखवाड़े के भीतर इस हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है।
विदित हो कि 13 अक्टूबर को पुलिस ने जलंधर पहाड़ी से एक अज्ञात शव बरामद किया था। पुलिस ने इसकी शिनाख्त लालाराम पुत्र हरप्रसाद कुशवाहा 23 वर्ष निवासी आवास कॉलौनी कुरेचा नाका मऊरानीपुर उप्र के रूप में की थी। पुलिस ने शव के पोस्ट मार्टम एवं मर्ग जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इस अंधे कत्ल का पता लगाने के प्रयास कर रही पुलिस को गुरूवार को बड़ी सफलता प्राप्त हुई और उन्होंने हत्याकाण्ड के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

अवैध संबंधों के चलते की हत्या: मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी केके खनेजा ने बताया कि मामले की जांच एवं मुखबिरों से मिली सूचनाओं के इस घटना का कारण अवैध संंबंध होना पाया गया। इस पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर मऊरानीपुर निवासी खूबचंद्र पुत्र रामचरण कुशवाहा एवं उसके भाई भरतलाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में यह आरोपी टूट गए और पूरी घटना पुलिस को बता दी। आरोपी खूबचंद्र ने बताया कि उसकी पत्नि से मृतक के संबंध होने के कारण, इन दोनों ने उसकी हत्या कर दी थी।
दो दिन पड़ा रहा शव: आरोपियों ने बताया कि पुलिस को मृतक लालाराम कुशवाहा का शव 13 अक्टूबर को मिला था। लेकिन यह लोग 11 अक्टूबर को लालाराम को रिश्तेदारी में जाने का कह कर अपने साथ मोटर साईकिल से लाए थे। जलंधर पहाड़ी पर लाकर इन लोगों ने चाकू एवं पत्थरों से उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी चाकू को वही छोड़कर भाग गए थे। हत्या के दौरान इनके कपड़ों पर खून लगने से इन लोगों ने अपने एक नाबालिग रिश्तेदार की मदद ली थी। उसकी मदद से दूसरे कपड़े पहन कर एवं हत्या के खून से सने कपड़ों को जला दिया था। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी केके खनेजा के साथ ही कुलदीप सागर, बलराम ंिसह यादव, रमेश सिंह चौहान, करन सिंह, मनोज तिवारी एवं सूरज खटीक की मुख्य भूमिका रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो