scriptजहर देकर कर दी युवक की हत्या! | body found on the field | Patrika News

जहर देकर कर दी युवक की हत्या!

locationटीकमगढ़Published: Jan 17, 2019 08:44:29 pm

Submitted by:

anil rawat

पुलिस भी मौके पर मिले साक्ष्य के अनुरूप जहर खुरानी का मामला बता रही है

body found on the field

body found on the field

बड़ागांव धसान(टीकमगढ़). समीपस्थ थाना बुड़ेरा के ग्राम एरोरा में एक खेत पर बनी झोपड़ी में युवक का शव मिला है। शव मिलने पर परिजनों ने जहां हत्या की आशंका जाहिर की है, वहीं पुलिस भी मौके पर मिले साक्ष्य के अनुरूप जहर खुरानी का मामला बता रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एरोरा निवासी मनोज पुत्र छन्नू सेन 26 मंगलवार की रात्रि को अपने खेत पर गया था। फसल का समय चलने के कारण वह रोज रात को खेत पर जाकर खेतों में पानी देने के साथ ही रखवाली करता था। बुधवार की सुबह जब मनोज घर नही पहुंचा तो परिजनों ने सोचा अभी काम कर रहा होगा। लेकिन जब देर शाम तक वह घर नही आया तो परिजन उसे तलाशते हुए खेत पर गए। खेत पर भी जब मनोज नही दिखा तो परिजनों ने कुएं के पास बनी झोपड़ी में जाकर देखा। यहां पर परिजनों को मनोज का शव पड़ा मिला।

दी पुलिस को सूचना: मनोज का शव देखकर परिजन परेशान हो गए। इसकी सूचना तत्काल ही पुलिस को दी गई। वही मनोज का शव पड़ा होने की सूचना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
लगाया हत्या का आरोप: इस घटना के बाद मनोज के भाई चंदा सेन ने मनोज की हत्या होने की बात कहीं है। चंदा सेन ने इसका आरोप अपने चाचा पर लगाया है। चंदा का कहना है कि उनका, चाचा के साथ लगभग 6 साल से विवाद चल रहा है। चंदा का कहना था कि जमीन एवं पारिवारिक विवाद के कारण ही उसके भाई की हत्या की गई है। मनोज के शव के पास पड़ी उल्टी एवं उसके कपड़े मैले होने से मामला संदिग्ध जान पड़ रहा है। इस मामले में पुलिस भी जहर खुरानी का मामला होने की बात कह रही है।
कहते है अधिकारी: घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के हिसाब से मामला जहर खुरानी का जान पड़ रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टी होगी। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।- सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बुड़ेरा थाना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो