scriptआग लगने से फसल जलकर खाक | Burning crop due to fire | Patrika News

आग लगने से फसल जलकर खाक

locationटीकमगढ़Published: Apr 05, 2020 01:59:39 pm

Submitted by:

Sanket Shrivastava

आग लगने से फसल जलकर खाक

hoshangabad, harda, khirkiya, aag, home,

hoshangabad, harda, khirkiya, aag, home,

जतारा. समीपस्थ ग्राम कंदवा में खेत में आग लगने से तीन बीघा की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिगे्रड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। विदित हो कि इस मौसम में आए दिन फसलों में आग लगने की सूचना मिल रही है। शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे के लगभग कंदवा निवासी महेश रैकवार के खेत में अचानक से आग लग गई। जब तक किसान कुछ कर पाता यह आग पूरे खेत में फैलने लगी। खेत में लगी आग को देखकर आसपास के किसान भी इसे बुझाने के लिए दौड़े और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। इस बीच किसानों ने आग के आसपास के खेत की फसल को हटाने के साथ ही इसे बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से इस आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। इस बीच आग ने तीन बीघा की फसल को राख कर दिया है। यदि फायर बिग्रेड समय न पहुंचती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो