scriptघर हमारा अभियान विभाग कर रहा तैयारी, लेकिन शिक्षक कर रहे लापरवाही | Can not find teachers | Patrika News

घर हमारा अभियान विभाग कर रहा तैयारी, लेकिन शिक्षक कर रहे लापरवाही

locationटीकमगढ़Published: Jul 12, 2020 08:18:27 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

.घर हमारा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भले ही सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी और कर्मचारी मेहनत करके शिक्षकों को कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया करा रहा हो।

Can not find teachers

Can not find teachers


टीकमगढ़.घर हमारा अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भले ही सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी और कर्मचारी मेहनत करके शिक्षकों को कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया करा रहा हो। लेकिन शिक्षकों द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लापरवाही की जा रही है। पांच घरों तक जाने की जगह शिक्षक एक ही जगह बच्चों को पढ़ा रह है। तों वहीं कई शिक्षकों द्वारा घर हमारा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ भी नहीं कर पाए है। जिसके कारण छात्र घरों की जगह स्कूल में आ रहे है।
जिले के कछयात एरौरा, सिजौरा, खरौ के साथ अन्य गांवों के शिक्षकों द्वारा इस अभियान में लापरवाही की जा रही है। बच्चों को घर-घरा पढ़ाने की जगह एक जगहों पर पढाया जा रहा है। जिसमें कोरोना काल का संकट बना हुआ है। इसके साथ ही कई जगहों पर मास्क गायब है। जिसमें खतरा बना हुआ है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा क्षेत्र में अभियान का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में लापरवाही बरती जा रही है।
एक जगहों पर बैठक निकाल रहे फोटो
कुडीला के छात्र नीरज, कमलेश, रवि, मनोज, राघवेंद्र, सोनू, राममिलन, योगेंद्र लोधी, रामपुरा ग्राम के छात्र मुन्ना, रचना, खुशबू, आशीष, खुशी अहिरवार, हटा के छात्र रामवती कुशवाहा, चांदनी खान, काजल साहू ने बताया कि शिक्षकों को तो पढाई के लिए इंतजार करना पड़ता है। अगर शिक्षक आ भी जाते है तो सभी छात्रों को एक जगहों पर बैठाकर पढ़ाई करवाते है। जिसमें संक्रमण का खतरा बना हुआ है। पुस्तकों पर एडवांस हस्ताक्षर डालकर चले जाते है।

नहीं मिल रहे शिक्षक
ग्रामीणों ने शिकायत में कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल रामपुरा, शासकीय प्राथमिक शाला कछयाना एरोरा हेडमास्टर कूरा जैन, शासकीय प्राथमिक शाला सुकरातखेरा, शासकीय जूनियर हाई स्कूल एरौरा के चतुर्भुज अहिरवार, इसके साथ ही हटा स्कूल के अशोक जैन द्वारा इस कार्यक्रम में सहयोग नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण यह अभियान शुरूआत में भी असफलता की ओर जा रहा है।
इनका कहना
घरों में संचालित विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए टीमों को बनाया जाएगा। उस टीम द्वारा जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हरिशचंद्र दुबे डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो