टीकमगढ़

दूसरी मंजिल से सीधे रिक्शे पर गिरा 3 साल का मासूम, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो, क्योंकि जो हुआ…

बच्चे के पिता ने कहा- रिक्शावाला मेरे लिए है भगवान का रूप

टीकमगढ़Oct 19, 2019 / 08:13 pm

Muneshwar Kumar


टीकमगढ़/ दूसरी मंजिल अगर कोई बच्चा खेलते-खेलते नीचे आ गिरे तो सोचिए उसका क्या हर्ष होगा। सोच कर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जब सड़क से दूसरी मंजिल की ऊंचाई 25 फीट हो। लेकिन सीसीटीवी वीडियो देख तो यहीं लग रहा है कि यह भगवान का चमत्कार ही है कि बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। बच्चे के पिता तो उस रिक्शे वाले को ही भगवान का दूत मान रहे हैं।
एक कहावत है न कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय…वहीं, कहावत एक बार फिर से टीकमगढ़ स्थित प्रधानपुरा के रहने वाले पर्व जैन के साथ चरितार्थ हुई है। पर्व अपने घर की छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते तीन साल का मासूम पर्व जैन छत से नीचे आ गिरा। अगर सीधे जमीन पर गिरता तो शायद बचान मुश्किल होता। लेकिन उसी बीच एक रिक्शा वाला वहां से फरिश्ता बनकर गुजर रहा था।
रिक्शेवाले की वजह से बची जान
लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। ऐसा इसलिए कि बच्चा जब छत से नीचे गिरा तो उसी वक्त वह रिक्शा वहां से गुजर रहा था। बच्चा छत से सीधे रिक्शे के ऊपर जाकर गिरा। रिक्शे में बंधे कपड़े की वजह से उसकी जान बच गई है। लड़के के पिता ने बताया कि उसे कहीं भी चोट नहीं आई है। हम तो मानते हैं कि रिक्शे वाले की वजह से ही बच्चे की जान बची है। क्योंकि रिक्शावाला उस वक्त वहीं से गुजर रहा था।
लड़के के पिता ने यह कहा
पर्व जैन के पिता आशीष जैन ने कहा कि मेरा बच्चा तीन साल का है। वह छत पर खेल रहा था और खेलते-खेलते अचानक किसी चीज पर चढ़ गया, उसके बाद नीचे गिर गया। किसी को पता भी नहीं चला। जब वो नीचे गिरा तो किस्मत से उसी वक्त एक रिक्शावाला गुजर रहा था। वो हमारे लिए भगवान का रूप है। क्योंकि वह उसी प्वाइंट पर आया जहां हमारा बच्चा गिरा। रिक्शे पर गिरने की वजह से ही आज बच्चा पूरी तरह से ठीक है।
डॉक्टर ने की जांच
आशीष जैन ने कहा कि इसके बाद हमलोग उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां जांच करवा ली है और उसे कहीं भी चोट नहीं है। थोड़ी-बहुत खरोंच आई है। इनका कहना है कि अगर रिक्शावाला नहीं होता तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो को देख लोग दांतों तले अंगुली दबा ले रहे हैं। ऐसे में आप भी वीडियो को दिल थामकर देखिएगा।

Home / Tikamgarh / दूसरी मंजिल से सीधे रिक्शे पर गिरा 3 साल का मासूम, दिल थामकर देखिएगा यह वीडियो, क्योंकि जो हुआ…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.